{"_id":"65b4b2f80c37460f070a87b7","slug":"up-state-level-land-mafia-sanjay-singla-dies-during-treatment-31-cases-registered-against-him-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्य स्तरीय भू माफिया संजय सिंगला की इलाज के दौरान मौत, दर्ज हैं 31 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज्य स्तरीय भू माफिया संजय सिंगला की इलाज के दौरान मौत, दर्ज हैं 31 मुकदमे
Sat, 27 Jan 2024 01:08 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 27 Jan 2024 01:08 PM IST
सार
कुख्यात गैंगस्टर संजय सिंगला की मौत हो गई। उसका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था।
विज्ञापन
Sanjay Singla
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य स्तरीय भूमाफिया और कुख्यात गैंगस्टर संजय सिंगला की मौत हो गई। धोखाधड़ी के एक मामले में पांच साल की सजा काट रहे सिंगला का इलाज केजीएमयू में चल रहा था जहां उसने अंतिम सांस ली। सिंगला की पत्नी समेत उसके कई साथी अभी जेल में बंद है।
विज्ञापन
लखनऊ के विशेषखंड गोमतीनगर निवासी संजय सिंगला ने बाराबंकी व लखनऊ की सीमा से जुडी जमीनों की खरीद फरोख्त का काम करीब 10 साल पहले शुरू किया था। बाराबंकी के भूहेरा में उसने सिंगला रेजीडेंसी का निर्माण किया। लोगों को जमीन और बना बनाया घर देने के नाम पर सिंगला ने जमकर वसूली की और अरबपति बन गया।
विज्ञापन
बीते तीन-चार सालों में उसके खिलाफ अवैध कब्जा करने, धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी देने 31 मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2021 के बाद पुलिस प्रशासन की नजर उसे पर टेढ़ी होने लगी और दिसंबर 2022 में उसकी प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चला। दो साल पहले उसे गिरफ्तार कर गैंगस्टर का केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
यूपी सरकार ने उसे राज्य स्तरीय भू माफिया घोषित किया।अक्टूबर 2023 में संजय सिंगला को एक शिक्षिका से जमीन के नाम पर खड़ी करने के मामले में पांच साल कैद की सजा अदालत ने सुनाई। संजय सिंगला की पत्नी और उसके करीब एक दर्जन साथी भी जेल में है।
बाराबंकी जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि संजय सिंगला को पाइल्स की बीमारी थी। इसी कारण उसे खून का कमी की शिकायत थी। हालत गंभीर होने पर बीते 20 जनवरी को उसे लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था।