फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update Dense Fog and Cold Wave Grip State Meteorological Department Issues Warning

यूपी: कोहरे और शीतलहर की चपेट में प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन जिलों में दिखेगा ज्यादा असर

Tue, 31 Dec 2024 10:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 31 Dec 2024 10:10 AM IST
सार

UP Weather Today : प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। पूरा प्रदेश में शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। 
 

विज्ञापन
UP Weather Update Dense Fog and Cold Wave Grip State Meteorological Department Issues Warning
यूपी में शीतलहर का प्रकोप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं, मंगलवार को 50 से ज्यादा जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) जैसी स्थितियां बनने और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक घने कोहरे की चादर देखने को मिली। इससे ठंड में इजाफा हुआ। कई जिलों में कोल्ड डे जैसी गलन व ठिठुरन की स्थितियां रहीं। ज्यादातर जगहों पर रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से ठंड बढ़ गई है। कोहरे की वजह से चुर्क व आजमगढ़ में दृश्यता 50 मी तक सिमट गई। वहीं, कुशीनगर, अलीगढ़ और मुरादाबाद में दृश्यता 100 मी तक रह गई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पहाड़ों से आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं से ठंड और गलन में अभी और इजाफा होगा। दिन में कोहरे से दिन और रात के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में शीत दिवस होने की संभावना

लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास इलाके।

इन इलाकों में घने कोहरे छाने की चेतावनी

UP Weather Update Dense Fog and Cold Wave Grip State Meteorological Department Issues Warning
दिन में छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संतरविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास इलाके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed