यूपी: घने कोहरे की चपेट में प्रदेश, कई जिलों दृश्यता 50 मीटर तक; इन क्षेत्रों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
UP Weather Update Today : यूपी कोहरे और धुंध की चपेट में है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विस्तार
Orange Alert In UP: प्रदेश में बुधवार को ज्यादातर इलाके घने कोहरे की चपेट में रहे। यूपी के तमाम तराई और दक्षिणी जिलों में बुधवार को भी धूप नहीं हुई और बादलों की आवाजाही संग दिन भर गलन भरी ठंडी हवाओं का प्रकोप रहा। फतेहपुर 6.4 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
कोहरे की घनी चादर की वजह से बुधवार की सुबह कानपुर की दृश्यता शून्य तक सिमट गई। वहीं राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, मेरठ, आगरा आदि शहरों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 25 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं।
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा व आसपास के इलाकों में।
यहां घना कोहरा छाने की संभावना
बांदा, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।