फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State capital engulfed in fog, dense fog alert issued for 38 districts today cold warning issued

यूपी: कोहरे में नहाई प्रदेश की राजधानी, आज 38 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; ठंड को लेकर चेतावनी जारी

Tue, 16 Dec 2025 07:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Dec 2025 07:35 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में लगातार सर्दी बढ़ रही है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किए हैं।

विज्ञापन
UP: State capital engulfed in fog, dense fog alert issued for 38 districts today cold warning issued
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ठंड अपने पूरे रंग में है। सोमवार को प्रदेश में ठंडी पछुआ हवाएं चलीं जिसकी वजह से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। वहीं आगरा, बरेली, प्रयागराज और मुरादाबाद में अत्यधिक घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। आगरा में तो दोपहर तक कोहरे का प्रकोप बना रहा। वाराणसी, अलीगढ़, इटावा में दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज हुई। मंगलवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है। कोहरे के साथ गलन और ठिठुरन का भी एहसास है।

विज्ञापन


विज्ञापन


माैसम विभाग की ओर से मंगलवार को प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी के अन्य 38 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में हवा रूख बदल कर फिर से पछुआ हो गई है। इससे गलन में इजाफा हुआ है। दो दिनों में पछुआ की रफ्तार क्रमश: बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार दो से चार डिग्री तक पारे में गिरावट आ सकती है।

इन जिलों में होगा घना कोहरा

कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरेया, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में कोहरा घना होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed