फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Spent lakhs, faced problems... didn't get flight even after timing change; read passengers' pain

UP: लाखों खर्च किए, परेशानियां उठाईं...टाइमिंग बदलने के बाद भी नहीं मिली फ्लाइट; पढ़ें यात्रियों का दर्द

Fri, 05 Dec 2025 08:59 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 05 Dec 2025 08:59 PM IST
सार

लखनऊ एयरपोर्ट पर लगातार उड़ानें रद्द और रिशेड्यूल होने से यात्री दो-दो दिन तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे, कई परिवार मजबूरी में सड़क मार्ग से निकल पड़े। लाखों रुपये खर्च करने और कई बार टिकट बदलने के बावजूद लोगों को समय पर फ्लाइट नहीं मिल सकी, जिससे भारी नाराज़गी देखने को मिली।

विज्ञापन
UP: Spent lakhs, faced problems... didn't get flight even after timing change; read passengers' pain
लखनऊ एयरपोर्ट का हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

लखनऊ में विमान कंपनियों की लापरवाही कहें या सरकारी चूक कि जो सरकार का एक आदेश विमान कंपनियों की पूरी सेहत खराब कर गया। नतीजा यह हुआ कि लखनऊ एयरपोर्ट से रोजाना उड़ने वाली 144 उड़ानों में से शुक्रवार को 30 प्रतिशत उड़ाने रद्द रहीं। शुक्रवार को लखनऊ से कुल और जाने वाली 42 फ्लाइटें रद्द रहीं। यात्री और उनके परिजन परेशान रहे लेकिन उससे सरकार को क्या?।

विमानन कंपनियों को क्या? यात्री और उनके परिजन 24-24 घंटे से एयरपोर्ट पर ही डेरा डाले हैं लेकिन चार चार बार रिशेड्यूलिंग के बाद भी उनकी फ्लाइटें रद्द कर दी जा रही हैं। कोई अपने बच्चों से मिलने आया था, तो किसी को मुंबई से होते हुए विदेश जाना है।यात्री समय पर अपने गंतव्य को पहुंच सकें इसलिए बार बार टिकट कैंसिल कराकर नया खरीद रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन, फिर भी उन्हें तय वक्त फर फ्लाइटें नहीं मिल पा रही हैं। दो दो दिन से एयरपोर्ट पर ही डटे परिवारों का धैर्य जवाब दे गया लिहाजा कई परिवारों ने सड़क मार्ग से ही अपने गंतव्यों की ओर निकल लिए। लेकिन, सबसे बड़ी मुसीबत उनके सामने है जिन्हें विदेश जाना है। मजबूरन वह एयरपोर्ट पर ही डटे रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Spent lakhs, faced problems... didn't get flight even after timing change; read passengers' pain
लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

9 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद तंजानिया नहीं जा सके रूपम

प्रतापगढ़ के रहने वाले रूपम को पत्नी बीना यादव और दो बेटियों के साथ लखनऊ से मुंबई होते हुए तंजानिया जाना था। बृहस्पतिवार रात लखनऊ से 9:50 बजे मुंबई की फ्लाइट थी और फिर मुंबई से सुबह 5 बजे से तंजानिया के लिए। बृहस्पतिवार को इंडिगो ने बताया कि मुंबई से तंजानिया की फ्लाइट रद्द है तो उन्होंने मुंबई से तंजानिया की 4.50 लाख रुपये की टिकट दोबारा ली लेकिन एयरपोर्ट आकर पता चला कि लखनऊ से मुंबई की भी फ्लाइट रद्द है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे की फ्लाइट बताई गई लेकिन उसके बाद वह भी कैंसिल हो गई। इससे वह पिछले 24 घंटे से भी ज्यादा वक्त से मय परिवार एयरपोर्ट पर ही डटे हैं।

50 हजार के अतिरिक्त खर्च से पुणे जाएगा रावल परिवार

पुणे के रहने वाले सुभाष रावल 28 नवंबर को अपने बेटे की पेरेंट्स मीट कॉन्फ्रेंस में आए थे। काम निपटा तो बनारस और फिर अयोध्या जी में दर्शन किए। 3 दिसंबर को अयोध्या से पुणे के लिए उनकी सीधी फ्लाइट थी लेकिन वहां बताया गया कि अयोध्या के बजाय उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट से 4 दिसंबर को वाया दिल्ली होकर जाने वाली पुणे की फ्लाइट मिलेगी। थक हारकर वह सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचे लेकिन न तो बृहस्पतिवार को फ्लाइट मिली और न ही पूर्व निर्धारित शुक्रवार दोपहर 2 बजे वाली फ्लाइट। आखिरकार उन्होंने तय किया कि वह सड़क मार्ग से ही 50 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च कर मय परिवार अपने घर पुणे जाएंगे।

UP: Spent lakhs, faced problems... didn't get flight even after timing change; read passengers' pain
यात्री परेशान हो रहे हैं - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

24 घंटे से कर रहे थे इंतजार, फिर भी नहीं मिली फ्लाइट

लखनऊ के सआदतगंज की वेरोनिका अपने पति क्षितिज के साथ अपने मायके मुंबई जा रही थीं। 4 दिसंबर की फ्लाइट थी लेकिन शुक्रवार तक उन्हें फ्लाइट ही नहीं मिली। शुक्रवार दोपहर 2 बजे का भरोसा भी झांसा साबित हुआ। यही नहीं एयरलाइन की ओर से खाने पीने से लेकर कंपनसेशन की कोई रवायत नहीं की गई जबकि साथ में पांच महीने का बच्चा भी है। इंडिगो की ओर से पैसा रिफंड करने को कहा गया है लेकिन इससे हमारी मुसीबत तो नहीं कम हुई।

चार चार बार बदली टाइमिंग, आखिर में रद्द हुई फ्लाइट

लखनऊ के विकासनगर के निवासी अनुराग श्रीवास्तव को लखनऊ से मुंबई जाना था। वह बृहस्पतिवार रात से एयरपोर्ट पर हैं। पहली फ्लाइट रात 9:40 मिनट बजे की थी जिसके बाद दोबारा रिशेड्यूल हुई तो 2 बजे की बताई गई। तीसरी पर फिर से रिशेड्यल हुई तो सुबह 4:40 की बताई गई। यही नहीं इसके बाद शुक्रवार 12 बजे और फिर 1:30 बजे बताने के बाद अंतिम बार दोपहर 2 बजे का समय बताया गया। लेकिन, इसके बाद सूचना दी कि मुंबई, बंगलुरू की उड़ान को रद्द किया गया है। बिना कारण बताए उड़ान रद्द करने के बाद 8 दिसंबर को बहाल होने की बात कही गई है।

UP: Spent lakhs, faced problems... didn't get flight even after timing change; read passengers' pain
यात्री घंटो इंतजार करते रहे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

दो दिन से कर रहे फ्लाइट का इंतजार

उन्नाव के रहने वाले अभिषेक वर्मा को 3 दिसंबर रात 9:40 की फ्लाइट से मुंबई जाना था लेकिन दोपहर में पता चला कि उड़ान रद्द हो गई है। फोन कर फ्लाइट को रिशेड्यूल करवाया तो इंडिगो ने 4 दिसंबर की फ्लाइट लेने के लिए बोला। इसके बाद लगातार फ्लाइट को रिशेड्यूल और रद्द करते रहे हैं। लगातार कनेक्टिंग फ्लाइट लेने को बोला गया और शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया गया कि मुंबई की उड़ान को रद्द कर दिया गया है।

एयरपोर्ट पहुंचने पर बताया रद्द हो गई फ्लाइट

देहरादून से लखनऊ एक शादी समारोह में पहुंचे रविन्द्र भट्ट और उनके साथी ने बताया कि बिना बताए फ्लाइट रद्द कर दी गई। दो दिन से होटल लेकर लखनऊ में रह रहे थे। शुक्रवार हवाई अड्डे पर पहुंचे तो इंतजार करने के बाद बताया गया कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed