फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Special train from Gujarat to Bihar will pass through Lucknow

UP: गुजरात से बिहार के लिए लखनऊ होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, उधना से एक और जयनगर से दो दिन होगा संचालन

Sun, 10 May 2026 08:28 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 10 May 2026 08:28 PM IST
सार

ट्रेन 09041/09042 उधना-जयनगर-सूरत वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित स्पेशल का संचालन गुजरात के उधना से 16 मई को होगा। बिहार के जयनगर से 11 और 18 मई को ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन
UP: Special train from Gujarat to Bihar will pass through Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे गुजरात से बिहार के बीच लखनऊ होकर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 09041/09042 उधना-जयनगर-सूरत वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित स्पेशल का संचालन गुजरात के उधना से 16 मई को होगा। बिहार के जयनगर से 11 और 18 मई को ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन


09041 स्पेशल 16 को उधना से 23:30 बजे चलकर दूसरे दिन सायण से 00:03 बजे, भरुच से 00:36 बजे, वडोदरा से 01:49 बजे, दाहोद से 03:56 बजे, रतलाम से 05:36 बजे, कोटा से 09:30 बजे, सवाई माधोपुर से 10:47 बजे, गंगापुर सिटी से 11:37 बजे, बयाना से 12:42 बजे, ईदगाह आगरा से 15:02 बजे, टूंडला से 16:27 बजे, कानपुर सेंट्रल से 18:57 बजे, मानकनगर से 21:02 बजे, लखनऊ से 21:52 बजे, गोंडा से 23:59 बजे चलेगी। फिर तीसरे दिन बस्ती से 01:31 बजे, गोरखपुर से 03:11 बजे, नरकटियागंज से 06:30 बजे, रक्सौल से 07:25 बजे, सीतामढ़ी से 09:00 बजे, शिशो से 10:55 बजे, सकरी से 11:27 बजे तथा मधुबनी से 12:05 बजे छूटकर जयनगर 13.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


सभी 22 कोच होंगे अनारक्षित
09042 स्पेशल 11 व 18 मई को जयनगर से 15:00 बजे छूटेगी। यह मधुबनी से 15:37 बजे, सकरी से 16:02 बजे, शिशो से 17:05 बजे, सीतामढ़ी से 18:35 बजे, रक्सौल से 20:20 बजे, नरकटियागंज से 21:10 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन गोरखपुर से 01:55 बजे, बस्ती से 03:27 बजे, गोंडा से 05:07 बजे, बाराबंकी से 06:39 बजे, लखनऊ से 08:04 बजे, मानकनगर से 08:49 बजे, कानपुर सेंट्रल से 10:59 बजे, टूंडला से 14:44 बजे, ईदगाह आगरा से 16:04 बजे, बयाना से 18:24 बजे, गंगापुर सिटी से 19:29 बजे, सवाई माधोपुर से 20:16 बजे, कोटा से 21:41 बजे छूटेगी।


तीसरे दिन रतलाम से 01:35 बजे, दाहोद से 03:07 बजे, वडोदरा से 05:17 बजे, भरुच से 06:27 बजे तथा सायण से 07:04 बजे छूटकर सूरत 07:24 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एलएसएलआरडी के दो, पैंट्रीकार का एक, शयनयान श्रेणी के आठ तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी की 11 बोगियों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। यह सभी अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed