{"_id":"68c56f3a4dd224aba300e88b","slug":"up-sp-will-change-its-strategy-in-the-assembly-elections-the-party-will-make-district-wise-election-promise-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा चुनाव में सपा बदलेगी अपनी रणनीति, जिलेवार चुनावी वादे करेगी पार्टी; होगा अलग घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा चुनाव में सपा बदलेगी अपनी रणनीति, जिलेवार चुनावी वादे करेगी पार्टी; होगा अलग घोषणा पत्र
Sat, 13 Sep 2025 07:08 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:08 PM IST
सार
UP assembly elections: यूपी विधानसभा चुनाव में सपा बदली हुई रणनीति से चुनाव लड़ती हुई दिखेगी। पार्टी हर जिले में एक अलग मुद्दे पर चुनाव लड़ती दिखेगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। इसे तहत पार्टी की ओर से जिलेवार घोषणापत्र जारी करके चुनावी वादे किए जाएंगे। यह वादा भी किया जाएगा कि समाजवादी सरकार बनने पर इन सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मथुरा-वृंदावन, हाथरस और आगरा जिलों के लिए स्थानीय घोषणापत्र जारी किए जाने की घोषणा की है। साथ ही अखिलेश यादव ने एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए कहा है कि लोकल मैनिफेस्टो एक सार्थक पहल है, जो पूरे प्रदेश के लिए आदर्श मॉडल बनेगी। जब जहां जैसी आवश्यकता होगी, इसी तरह के लोकल मैनिफेस्टो बनाकर स्थानीय महत्व के मुद्दों सड़क, फ्लाई ओवर, बिजली, पानी, जलभराव, ट्रैफिक जाम, पक्की गलियों व अन्य ढांचागत विकास के लिए योजना बनाई जाएगी। सरकार बनने पर उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी के स्थान विशेष के लोकल मैनिफेस्टो (घोषणापत्र) जारी करना का फैसला समय की मांग है। इन स्थानों पर वर्चस्ववादियों ने उत्पीड़नकारी सामाजिक भेदभाव की निंदनीय परिस्थितियां पैदा की हैं। इन स्थानों पर जान बूझकर आर्थिक गतिविधियां बंद की जा रहीं हैं और रोजगार व आय के साधन घट रहे हैं। इतना ही नहीं वहां संरचनात्मक सुधारों की मांग की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से लिया जाएगा फीडबैक
पार्टी सूत्र बताते हैं कि स्थानीय घोषणापत्र में उस जिले के उन सभी मुद्दों को शामिल किया जाएगा, जिनकी मांग स्थानीय लोग समय-समय पर करते रहे हैं। इसके लिए सपा की टीमें जिलों में जाकर सर्वे भी करेंगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों से भी मिलेंगी।