{"_id":"613f580e8ebc3e1dd0652521","slug":"up-sp-starts-booth-wise-assessment-caste-wise-list-will-be-prepared-booth-committee-will-be-prepared-on-the-basis-of-caste-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सपा ने शुरू किया बूथवार आकलन, तैयार होगी जातिवार सूची, जातीय ब्यौरे के आधार पर तैयार की जाएगी बूथ कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सपा ने शुरू किया बूथवार आकलन, तैयार होगी जातिवार सूची, जातीय ब्यौरे के आधार पर तैयार की जाएगी बूथ कमेटी
Mon, 13 Sep 2021 07:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:24 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिलाध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि किस बूथ पर किस जाति के कितने मतदाता है, इसकी सूची तैयार की जाए। एक सूची प्रदेश कार्यालय, दूसरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और तीसरी बूथ कमेटी के पास रहेगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। अब बूथवार जातीय समीकरण साधने की तैयारी है। इसके तहत पार्टी मुख्यालय ने बूथवार जातीय ब्यौरा मांगा है। इस आकलन के आधार पर संबंधित बूथ को जीतने की रणनीति तैयार की जाएगी। सभी फ्रंटल संगठनों की बूथ कमेटी को मिलाकर एक समन्वय समिति भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सपा की ओर से दूसरी पार्टियों की हर रणनीति का काट ढूंढ़ कर रखा जा रहा है। बूथ पर मुकाबले के लिए अलग- अलग रणनीति अपनाई जा रही है। मुख्य बूथ कमेटी के साथ ही विभिन्न फ्रंटल संगठनों की भी कमेटी रहेगी। इन सभी कमेटियों को सक्रिय करने के लिए अलग से बूथ समन्वय समिति बनेगी। इसमें बूथ पर जिस जाति के मतदाता अधिक होंगे, उसी जाति के लोगों को समिति में भी अधिकता रहेगी। इससे चुनाव के समय मतदाताओं को बूथ तक लाने में आसानी होगी। इसी तरह बूथवार जातीय आंकड़ा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय ने सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों से बूथवार मतदाताओं का जातीय आंकड़ा मांगा है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि किस बूथ पर किस जाति के कितने मतदाता है, इसकी सूची तैयार की जाए। एक सूची प्रदेश कार्यालय, दूसरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और तीसरी बूथ कमेटी के पास रहेगी। चुनाव के वक्त एक सूची संबंधित प्रत्याशी को भी दी जाएगी। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इससे जातीय समीकरण साधने में आसानी होगी।
विज्ञापन