फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP started flag planting campaign, from 15 to 25 the flag will be installed from house to house

यूपी : सपा ने शुरू किया झंडा लगाओ अभियान, 15 से 25 तक घर-घर लगाएंगे झंडा

Wed, 15 Dec 2021 10:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Dec 2021 10:02 AM IST
सार

15 से 25 दिसंबर चलने वाले अभियान के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों को निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
UP: SP started flag planting campaign, from 15 to 25 the flag will be installed from house to house
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने घर-घर तक पहुंचने के लिए नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में बूथवार ‘झंडा लगाओ अभियान’ शुरू किया गया है। 15 से 25 दिसंबर चलने वाले अभियान के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों को निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि अधिसूचना जारी होने से पहले बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जागरूक करना जरूरी है। ऐसे में हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों को घर-घर झंडा लगाने का निर्देश दिया गया है। घरों के साथ वाहनों पर भी झंडा लगाया जाएगा। इस रणनीति से यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि संबंधित बूथ पर कितने लोग खुशी-खुशी झंडा लगाते हैं और कितने ऐतराज करते हैं। इसकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


बताते चले पार्टी लखनऊ महानगर इकाई ने अक्तूबर माह में झंडा लगाओ अभियान शुरू किया था। महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने इस अभियान की सफलता के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को जानकारी दी थी। इसके बाद ही पूरे प्रदेश में इस मॉडल को अपनाए जाने की रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष घोषित
समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने 11 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें वीरेंद्र जाटव को बदायूं, राजकुमार बाल्मीकि को अमरोहा, अरुण कुमार सेन को बाराबंकी, अजय खरखेदिया को गाजियाबाद, अरुण चौधरी को कौशांबी, संतोष गौतम को सुल्तानपुर, जितेंद्र उर्फ  हनी जाटव को आगरा, हरविंदर को मुरादाबाद, नरेंद्र कुमार सुमन को फिरोजाबाद, तुलसीराम अहिरवार को ललितपुर का जिलाध्यक्ष एवं मनीष कुमार जाटव को मुरादाबाद का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed