{"_id":"69fca1533880aaf621091ff9","slug":"up-sp-splits-before-elections-30-officials-including-national-secretary-join-op-rajbhar-s-party-akhilesh-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनाव से पहले सपा में टूट, राष्ट्रीय सचिव सहित 30 पदाधिकारी ओपी राजभर की पार्टी में शामिल; अखिलेश पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चुनाव से पहले सपा में टूट, राष्ट्रीय सचिव सहित 30 पदाधिकारी ओपी राजभर की पार्टी में शामिल; अखिलेश पर तंज
Fri, 08 May 2026 07:03 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 08 May 2026 07:03 AM IST
सार
UP assembly elections: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में टूट हुई है। सपा के 30 पदाधिकारी पार्टी को छोड़ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) में शामिल हो गए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और ओपी राजभर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी और बुनकर मजदूर विकास समिति से जुड़े 30 पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ली। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर की मौजूदगी में सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने कहा कि पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पार्टी में शामिल होने वालों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आलम प्रमुख रहे। इसके अलावा बुनकर मजदूर विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद नाजिम अंसारी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष खालिद सैफी, राष्ट्रीय सचिव अयूब अंसारी, प्रदेश प्रभारी कारी लाइक अंसारी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुफ्ती मेहर आलम कासमी अंसारी, सलीम अंसारी, मोहम्मद अय्यूब अंसारी, मोहम्मद रिजवान, मो. नईम, कल्लन सैफी, शकील अहमद, उमर, जहीर अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, मुन्तयाज, पदम प्रकाश, अंकित कुमार, मोहम्मद फुरकान, इन्जयामुल हक, बदर जमील, सद्दन खान, नवेद आलम, अनीस अहमद, वकील अहमद (बिजनौर), वकील अहमद (लखनऊ) कारी सलमान और पूर्व प्रभारी बलराज प्रजापति शामिल रहे। इनमें कई लोग दिल्ली, गाजियाबाद, बिजनौर, शाहदरा, प्रतापगढ़, अमरोहा और लखनऊ से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
सपा पर साधा निशाना
कार्यकम के दौरान अरुण राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा का पीडीए नारा राजनीतिक जरूरत के हिसाब से बदलता रहता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीडीए का मतलब पार्टी ऑफ डिंपल एंड अखिलेश है।
विज्ञापन