{"_id":"612686f0280aaf639606ef0a","slug":"up-sp-president-took-a-jibe-at-ujjwala-scheme-said-clean-fuel-wasteful-life-in-bjp-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : उज्ज्वला योजना को लेकर सपा अध्यक्ष ने कसा तंज, बोले-भाजपा राज में स्वच्छ ईधन, बेकार जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : उज्ज्वला योजना को लेकर सपा अध्यक्ष ने कसा तंज, बोले-भाजपा राज में स्वच्छ ईधन, बेकार जीवन
Wed, 25 Aug 2021 11:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:37 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि उज्ज्वला का सिलेंडर महज शो पीस से ज्यादा कुछ नहीं है। एनएसओ के सर्वे के मुताबिक गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले 20 प्रतिशत परिवारों की प्रतिमाह आय मात्र 1065 रुपये है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अब उज्ज्वला योजना 2.0 के जरिए भाजपा जनता को छलने का षडयंत्र रच रही है। भाजपा की ओर से स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन का नारा दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि यह योजना महंगा ईंधन, बेकार जीवन में बदल चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उज्ज्वला का सिलेंडर महज शो पीस से ज्यादा कुछ नहीं है। एनएसओ के सर्वे के मुताबिक गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले 20 प्रतिशत परिवारों की प्रतिमाह आय मात्र 1065 रुपये है। पिछले 15 माह में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 321 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एक अगस्त से सरकार ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 73.5 रुपये की बढोत्तरी की है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है वे दोबारा गैस सिलेंडर नहीं ले सके हैं। इस योजना के 78 प्रतिशत परिवारों ने फिर चूल्हे पर खाना बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन