फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP on alert after BSP rally, will list its past achievements in Dalit settlements; Akhilesh taunts Anand

यूपी: बसपा की रैली के बाद अलर्ट हुई सपा, अपने पुराने कामों को दलित बस्तियों में गिनाएगी पार्टी; आनंद पर तंज

Sat, 11 Oct 2025 09:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 Oct 2025 09:46 PM IST
सार

Akhilesh taunt on Anand: लखनऊ में हुई बसपा की बड़ी रैली के बाद सपा ने नए तरीके से अपनी योजनाओं पर काम करना शुरू किया है। इधर अखिलेश ने आकाश आंनद पर व्यंग्य किया है। 

विज्ञापन
UP: SP on alert after BSP rally, will list its past achievements in Dalit settlements; Akhilesh taunts Anand
अखिलेश यादव व आकाश आनंद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में हुई बसपा की रैली के बाद पार्टी अलर्ट मोड पर है। इसको लेकर पार्टी ने नई तरीके से रणनीति बनाने का फैसला लिया है। सपा ने दलितों के बीच समाजवादी सरकारों के काम रखने का फैसला किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने जिस तरह से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए अभियान पर निशाना साधा है, उसके चलते सपा ने भी अंदरखाने पलटवार की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सपा दलितों के बीच जाकर उन कामों को रखेगी, जो दलितों से संबंधित हैं और जिन्हें सपा सरकार के कार्यकाल में कराया गया था। इसमें विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें समाजवादी पेंशन और आवास की सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके लिए हर जिले में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
विज्ञापन


बसपा से ज्यादा भाजपा को आकाश आनंद की जरूरत -अखिलेश
अखिलेश यादव ने बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आकाश आनंद समझदार और जागरूक हैं। आकाश आनंद की जितनी जरूरत बीएसपी को है, उससे ज्यादा बीजेपी को है।
 
Trending Videos

जाति के आधार पर हो रहा भेदभाव

अखिलेश ने कहा कि जाति के आधार पर भेदभाव के चलते हरियाणा में आईपीएस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली और जाति के आधार पर मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पीडीए से घबराए हुए हैं। भाजपा जातीय समीकरण को अपनी सोशल इंजीनियरिंग कहती है। जब उसी से हारने लगती है तो हाईकोर्ट भागते हैं।

बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि बिहार चुनाव में जहां-जहां बुलाया जाएगा हम प्रचार के लिए जाएंगे। तालिबान को लेकर एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि मामला विदेश नीति का है। हमारे विदेश मंत्री तालिबान के विदेश मंत्री का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन यहां मुख्यमंत्री तालिबान के बारे में क्या कहते हैं।

विज्ञापन

आपत्तियों के कारण ब्लॉक किया गया था फेसबुक अकाउंट : अखिलेश

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 85 लाख फॉलोअर्स वाला फेसबुक अकाउंट शनिवार को चालू हो गया। इसे एक दिन पहले ही फेसबुक ने बंद कर दिया था। इस बारे में अखिलेश यादव ने मीडिया को बताया कि आपत्तियों के कारण उनका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक किया गया था। अकाउंट को लेकर सेक्सुअल उत्पीड़न और हिंसा की शिकायत की गई थी। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्होंने बलिया में युवती के उत्पीड़न की घटना और पत्रकारों पर दबाव के मुद्दों पर पोस्ट की थी। इसके आधार पर ही शिकायत की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed