फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP gears up for assembly elections, holds major rallies in assembly constituencies where ticketing is fina

यूपी: विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी सपा, जिस विधानसभा का टिकट होगा फाइनल वहां पार्टी करेगी बड़ी रैली

Fri, 08 May 2026 10:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 08 May 2026 10:49 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। पार्टी हाईकमान ने इसके लिए विशेष रणनीति बनाई है। 

विज्ञापन
UP: SP gears up for assembly elections, holds major rallies in assembly constituencies where ticketing is fina
सपा ने शुरू की चुनावों की तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी प्रारंभ कर दी है। जैसे-जैसे जिन क्षेत्रों में टिकट फाइनल होते जाएंगे, वैसे-वैसे उन क्षेत्रों में बड़ी रैलियों के आयोजन का कार्यक्रम फाइनल किया जाएगा। लेकिन, किसी भी क्षेत्र के टिकट फाइनल करने से पहले वहां रैलियों का कार्यक्रम नहीं रखा जाएगा।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी स्थानीय स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के बीच अंतरविरोधों को न्यून रखना चाहती है। ताकि, चुनाव के दौरान उसे गैरजरूरी नुकसान न उठाने पड़ें। बिना टिकट घोषित किए रैली करने के कई बार खराब परिणाम भी सामने आते हैं। 
विज्ञापन


रैलियों में कई दावेदार अपना टिकट फाइनल मानकर संसाधन लगाते हैं और जब टिकट किसी और को मिलता है तो वे पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ काम करने लगते हैं।

इसलिए सपा नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि पहले टिकट फाइनल करेंगे। संबंधित नेता को पूरी तैयारी से मैदान में उतरने के लिए कहा जाएगा। उसके बाद रैली का कार्यक्रम रखा जाएगा। टिकट को लेकर स्थिति एकदम साफ करने के बाद सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मदद करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा का राजभर बनाम राजभर अभियान
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। इन सबके बीच सपा नेतृत्व ने फैसला किया है कि ओमप्रकाश राजभर को जवाब सपा महिला विंग की अध्यक्ष सीमा राजभर ही देंगी। सीमा राजभर सुभासपा से ही सपा में शामिल हुई हैं। इस संबंध में सपा ने अपने सभी नेताओं को निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed