यूपी: सिपाहियों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम बोले गरीबों के प्रति रहना होगा संवेदनशील, अब नौकरी सिफारिश से नहीं
sipahi got appointment letters: नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में योगी ने कहा कि पहले भर्तियों में भाई-भतीजावाद था। परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल उठते थे। पैसा दिए बिना सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद उन्हें मंत्र दिया कि ट्रेनिंग में वह जितना पसीना बहाएंगे, जीवन में उतना कम बहाना पड़ेगा। आम आदमी के साथ आपका संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए। बीते 8 वर्ष के दौरान प्रदेश पुलिस ने यूपी के बारे में धारणा को बदला है। अब यूपी पर्यटन और निवेश का बेहतरीन डेस्टिनेशन बन चुका है। महाकुंभ में भी यूपी पुलिस के व्यवहार की खासी सराहना हुई है।
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के 11 वर्ष के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के कार्यकाल के दौरान यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। डबल इंजन की प्रदेश सरकार ने बीते 8 वर्षों में 8.50 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं। परीक्षाओं की शुचिता बरकरार रखने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अमृतकाल के पीएम मोदी के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बिना भेदभाव के शासन में हिस्सेदारी का लाभ सबको प्राप्त कराया जा रहा है। यह पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विजन को लागू करने का कार्यक्रम है। बड़ा राज्य होने की वजह से चुनौतियां भी ज्यादा थीं, लेकिन हमने बिना रुके-डिगे-झुके दंगामुक्त, भयमुक्त वातावरण दिया। प्रदेश को पर्यटन और निवेश का बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाया। पीएम मोदी ने कहा था कि स्मार्ट पुलिस आज की आवश्यकता है, इसे ध्यान में रखकर भर्तियां की गईं।
पहले भाई-भतीजावाद था
इनको दिया नियुक्ति पत्र
संतकबीर नगर के सत्यम नायक, लखीमपुर खीरी के प्रेम सागर, फर्रुखाबाद की शालिनी शाक्य, बलिया के उपेंद्र कुमार यादव, बरेली की शिल्पा सिंह, कानपुर देहात के बीनू बाबू, महोबा के योगेंद्र सिंह, उन्नाव के शिवांश पटेल, वाराणसी के मनीष त्रिपाठी, लखनऊ की रोशन जहां, कानपुर नगर के आजाद कुशवाहा, गोरखपुर की मिथिलेश भट्ट, रायबरेली की सोनी रावत, मऊ की नेहा गोंड, बागपत के सचिन सैनी।
दोनों डिप्टी सीएम ने भी की तारीफ
गृह मंत्री के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश में अपराध का समूल नाश हो रहा है। कांग्रेस सरकार में नक्सली मूवमेंट में भोले-भाले लोग मारे जाते थे। अब उनका सफाया हो रहा है। अमित शाह के नेतृत्व में ही भाजपा ने प्रदेश में 325 सीटें मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ था। आज उनकी मौजूदगी से नवचयनित सिपाहियों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।- ब्रजेश पाठक
आज यूपी पुलिस के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व बदलाव आया है। सिपाही भर्ती की परीक्षा जनता के भरोसे की परीक्षा थी। नवचयनित सिपाहियों का प्रशिक्षण आागामी 20 जून से 112 केंद्रों पर शुरू होगा।- राजीव कृष्ण,डीजीपी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.