फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी : अचानक अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी, कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण

Fri, 28 May 2021 06:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 May 2021 06:43 PM IST
सार

अपने करीबी सहयोगियों के साथ केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना से मरने वाले कई लोगों के परिजनों से मिलीं। प्रशासन को भी स्मृति के कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
UP: Smriti Irani suddenly arrives in Amethi, inspects Kovid Hospital
अचानक अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

केंद्रीय वस्त्र मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी शुक्रवार को अचानक अमेठी पहुंच गईं। बिना किसी लाव लश्कर व सुरक्षा व्यवस्था के पहुंची केंद्रीय मंत्री ने सीएचसी जगदीशपुर व ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। स्मृति ने ट्रॉमा सेंटर परिसर में 50 लाख की लागत से बोइंग कंपनी की ओर से बनाए जाने वाले 30 बेड के कोविड अस्पताल के लिए चिन्हित स्थल का जायजा लिया। इसके बाद वे रायबरेली जिले की डीह सीएचसी का भी निरीक्षण किया। इससे पहले स्मृति ने क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर पिछले दिनों मरने वालों के परिवारीजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार सुबह दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचीं। बिना किसी प्रोटोकॉल व सूचना के ही अमेठी पहुंच गईं। स्मृति ने अमेठी में बाजार शुकुल के दक्खिन गांव का रुख किया जहां के बूथ अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव के चचेरे भाई कंचन की मौत हो गई थी। परिवारीजनों से शोक संवेदना व्यक्त करके स्मृति पूरे रग्घू शुक्ल का पुरवा गईं जहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ल के परिवार में गत दिनों रजनीकांत शुक्ल, विद्यावती शुक्ल, राज कुमारी व रिंकू शुक्ल की कोरोना से मौत हो गई थी। स्मृति ने परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

UP: Smriti Irani suddenly arrives in Amethi, inspects Kovid Hospital
अचानक अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

इसके बाद स्मृति महोना पश्चिम के पूरे सुचित शुक्ल का पुरवा पहुंचीं, जहां सेक्टर प्रभारी विजय शुक्ल व उनकी पत्नी ऊषा की भी गत दिनों कोरोना से मौत हो गई थी। परिवार वालों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद पलिया पश्चिम पहुंच पार्टी कार्यकर्ता फड़ीस अवस्थी की मौत पर परिवारीजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। 

UP: Smriti Irani suddenly arrives in Amethi, inspects Kovid Hospital
अचानक अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद स्मृति सीएचसी जगदीशपुर पहुंचीं, जहां मौजूद डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे के साथ ट्रॉमा सेंटर परिसर में बोइंग कंपनी की ओर से करीब 50 लाख की लागत से बनने वाले 30 बेड के कोविड अस्पताल स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मृति ने अफसरों से जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए प्रयासों की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Smriti Irani suddenly arrives in Amethi, inspects Kovid Hospital
अचानक अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

इसके बाद स्मृति पिपरी गांव पहुंची जहां पार्टी नेता सिद्धनाथ सिंह की मां की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। अमेठी के बाद स्मृति रायबरेली की डीह सीएचसी पहुंचकर वहां की चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। डीह के बाद स्मृति वापस दिल्ली लौट जाएंगी। पूरे भ्रमण कार्यक्रम में स्मृति के साथ कोई काफिला नहीं था।

विज्ञापन
UP: Smriti Irani suddenly arrives in Amethi, inspects Kovid Hospital
अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

सीएमओ डॉ.आशुतोष दुबे ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सीएचसी जगदीशपुर में बच्चों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। करीब एक करोड़ की लागत से अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट और पाइप लाइन का कार्य कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में जानकारी लेने के साथ जल्द कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमके त्रिपाठी, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. आरएल यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed