फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Smart parking will be built in seven cities of the state, these cities including Ayodhya, Gorakhpur, Vrind

Parking in UP: प्रदेश के सात शहरों में बनेगी स्मार्ट पार्किंग, अयोध्या, गोरखपुर, वृंदावन सहित ये शहर शामिल

Thu, 29 May 2025 11:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 May 2025 11:29 PM IST
सार

Smart parking in UP: यूपी के सात शहरों में आने वाले दो सालों में स्मार्ट पार्किंग बनेगी। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने की ओर से इस संबंध में मंडलायुक्तों और नगर आयुक्तों को आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
UP: Smart parking will be built in seven cities of the state, these cities including Ayodhya, Gorakhpur, Vrind
यूपी में स्मार्ट पार्किंग योजना। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या समेत प्रदेश के सात शहरों में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार ने अगले दो साल में सभी सात शहरों में स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था करने का फैसला किया है। इनमें अयोध्या के अलावा मथुरा-वृंदावन, गोरखपुर, शाहजहांपुर, मेरठ, गाजियाबाद और फिरोजाबाद शामिल हैं। प्रत्येक शहर में स्मार्ट पार्किंग बनाने पर सरकार 250 करोड़ रुपये खर्च करेगी। नगर विकास विभाग ने इसके लिए सभी संबंधित नगर निगमों से प्रस्ताव मांगा है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने की ओर से इस संबंध में मंडलायुक्तों और नगर आयुक्तों को आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि इन शहरों में वार्डवार योजनाएं चिह्नित की जाएंगी। इसके आधार पर प्रस्ताव बनाते हुए शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। इन प्रस्तावों के आधार पर शासन स्तर से पैसे दिए जाएंगे और तय समय में नगर निगमों को यह काम कराना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत इन शहरों में भी स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्किंग, आईटीएमएस, स्मार्ट क्लास, जोनल कार्यालय, सोलर स्ट्रीट लाइट, हेल्थ एटीएम, पार्क और ओपेन जिम जैसी सुविधाएं मुहैया कराने का काम किया जा रहा है। इनमें कुल 1750 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इन शहरों में अभी तक आधे से अधिक काम हो जाने चाहिए थे, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से अधिकतर शहरों द्वारा प्रस्ताव ही नहीं भेजे गए। शासनादेश में कहा गया है कि पहले पांच साल संबंधित नगर निगमों को काम कराने और प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए दिए जा चुके हैं, अब दो साल और दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed