फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Six lakh children in the state will receive scholarships on November 28th, but due to lack of budget, the

UP: प्रदेश के छह लाख छूटे बच्चों को 28 नवंबर को मिलेगी छात्रवृत्ति, बजट के अभाव में रह गए थे वंचित

Mon, 06 Oct 2025 09:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 06 Oct 2025 09:18 AM IST
सार

Scholarships in UP: प्रदेश के छूटे छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रों के ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन की अवधि 27 से 31 अक्तूबर तक निर्धारित की गई है।
 

विज्ञापन
UP: Six lakh children in the state will receive scholarships on November 28th, but due to lack of budget, the
छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

समाज कल्याण विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की समय-सारिणी जारी कर दी है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य तथा अल्पसंख्यक वर्ग के ऐसे छात्र जिन्हें पिछले वर्ष छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई थी, उन्हें आवेदन का अंतिम अवसर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे करीब 6 लाख छात्र लाभांवित होंगे। ये छात्र संस्थानों, विश्वविद्यालयों और अधिकारियों की लापरवाही के चलते मास्टर डॉटा लॉक न होने, डाटा अग्रसारित न किए जाने और बजट के अभाव आदि कारणों से योजना के लाभ से वंचित रह गए। मामले को अमर उजाला ने लगातार प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


अब जारी समय सारिणी के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों की ओर मास्टर डाटा लॉक करने की प्रक्रिया 10 से 14 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी। इसके बाद विश्वविद्यालय या एफिलेटिंग एजेंसी की ओर से मास्टर डाटा का सत्यापन किया जाएगा। 26 अक्तूबर तक जिला समाज कल्याण अधिकारी सीटों और शुल्क का सत्यापन करते हुए इसे लॉक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 से 31 अक्तूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
छात्रों के ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन की अवधि 27 से 31 अक्तूबर तक निर्धारित की गई है। छात्रों को आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर संस्थान में 1 नवंबर 2025 तक जमा करना होगा। संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापन 2 नवंबर तक और विश्वविद्यालयों या एफिलेटिंग एजेंसी द्वारा डाटा सत्यापन 3 से 6 नवंबर तक किया जाएगा।

8 से 11 नवंबर तक मिलेगा त्रुटि सुधार का अवसर
छात्रों को आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 8 से 11 नवंबर तक अवसर दिया जाएगा। संशोधित आवेदन को 12 नवंबर तक संस्थान द्वारा अग्रसारित किया जाएगा। 25 नवंबर तक जिला स्तर पर डाटा सत्यापन और विभागीय अधिकारियों द्वारा डिजिटल सिग्नेचर लॉकिंग की जाएगी।


28 नवंबर को छात्रों के खातों में पहुंचेगी छात्रवृत्ति
28 नवंबर को पात्र छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति भेजी जाएगी। विभाग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और छात्रों से निर्धारित तिथियों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed