फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Situation of suspense regarding cabinet expansion

UP : मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस के हालात, सत्ता के गलियारों में गर्म है अटकलों का बाजार

Thu, 09 Nov 2023 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 01:58 AM IST
सार

मंत्रिमंडल में जगह पाने की उम्मीद लगाए कई विधायक व दावेदार भी लखनऊ पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
UP: Situation of suspense regarding cabinet expansion
cm yogi file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के पहले धनतेरस पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को भी पूरे दिन अटकलो का बाजार गर्म रहा। वहीं मंत्रिमंडल में जगह पाने की उम्मीद लगाए कई विधायक व दावेदार भी लखनऊ पहुंच चुके हैं। हालांकि विस्तार को लेकर न तो सरकार के स्तर पर सुगबुगाहट दिखी और न ही संगठन की ओर से ही कोई हलचल देखने को मिला। अलबत्ता सत्ता के गलियारे में पूरे दिन विस्तार को लेकर अटकलें लगती रहीं।

विज्ञापन


वहीं, मंत्री पद के कई दावेदार लखनऊ और दिल्ली तक से संदेश की प्रतीक्षा करते रहे। जबकि जिनका मंत्रिमंडल में शामिल होना पक्का माना जा रहा है, वे लोग मंगलवार की रात को ही लखनऊ पहुंच गए थे। उनके साथ परिवार के सदस्य और कुछ रिश्तेदार भी आए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गत सप्ताह दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक कर लौटने के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है। सत्ता और संगठन के गलियारों से जुड़े वरिष्ठ लोगों को भी मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सिंह चौहान के अतिरिक्त जिन नए चेहरों को मंत्री बनाया जाना उनके नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed