{"_id":"5f530ddfc6570722e86603e6","slug":"up-sitapur-farmer-murder-in-his-field-police-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुरः रात में खेत देखने गया किसान नहीं लौटा घर, सुबह मिला खून से सना शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुरः रात में खेत देखने गया किसान नहीं लौटा घर, सुबह मिला खून से सना शव
Sat, 05 Sep 2020 09:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 05 Sep 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के कोतवाली महोली इलाके के मूड़ाहूसा निवासी रामचन्द्र की बीती रात किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी लोगों को शनिवार सुबह हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रामचंद्र(45) पुत्र केशव वर्मा शुक्रवार की रात खेत देखने गए थे। जहां पर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह होने पर घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब किसी ने उनका शव खेत में पड़ा देखा।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और हत्यारों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि वारदात के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन