फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sitapur District Agriculture Officer Manjeet Kumar suspended, Agriculture Minister took action

UP: सीतापुर के जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार सस्पेंड, कृषि मंत्री ने की कार्यवाही, कार्यशैली के कारण नप गए

Tue, 24 Jun 2025 08:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Jun 2025 08:20 PM IST
सार

सीतापुर में सोमवार को छापेमारी के एक दिन बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सीतापुर के जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्हें लापरवाही का दोषी पाया गया है।

विज्ञापन
UP: Sitapur District Agriculture Officer Manjeet Kumar suspended, Agriculture Minister took action
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को लोकभवन में प्रेस कांफ्रेस कर सीतापुर के जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया। कृषि मंत्री ने बताया कि इफको केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है। सोमवार को छापे के दौरान पता चला कि मार्च माह के बाद से उन्होंने निरीक्षण नहीं किया था। इस वजह से खाद दुकानों पर अनियमितााओं के लिए भी वह दोषी हैं। लापरवाह कार्यशैली के कारण उन्हें सस्पेंड किया गया है। वहीं, जैन इंटरप्राइजेज व मेसर्स बालाजी एग्रो ट्रेडर्स का लाइसेंस सस्पेंड करने के साथ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दुकान छोड़कर भागे दुकानदारों के प्रतिष्ठान के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं। हालांकि चर्चा रही कि फोन पर मंत्री को ए आर कॉपरेटिव नवीन चंद्र शुक्ला ने भी सही ढंग से उत्तर नहीं दिया था। मंत्री ने उन्हें फटकारा भी था। ऐसे में वह कार्यवाही से कैसे बचे हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिले की दुकानों पर छापा मारा था। इस दरम्यान अनियमितताएं पाई गईं थी। कई खाद दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए दुकान छोड़कर भाग गए थे। चार दुकानों को सीज करते हुए नमूने भरे गए थे। गौरतलब है कि खरीफ सीजन चल रहा है। किसानों को खाद की आवश्यकता के साथ खेतों की तैयारी करनी होती है, इससे वह व्यस्त रहते हैं। इस सबके बावजूद उन्हें खाद मिलने दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिलने से वह प्राइवेट दुकानों को रुख करते हैं। यहां उन्हें कई तरह की दिक्कते हो रहीं हैं। अधिक मूल्य पर खाद मिलती है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को सिधौली और सकरन ब्लॉक की दुकानों में छापेमारी की। खाद लेने वाले किसानों से बात की। इस दरम्यान उन्हें किसानों को खाद मिलने में हो रही दिक्क्तों से रूबरू होना पड़ा। सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता न होने का खुलासा हुआ। सहकारिता विभाग की लापरवाह कार्यशैली उजागर हुई। मंत्री की कार्यवाही से विभाग के अन्य जिम्मेदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद बाबू की कार्यशैली चर्चा में
विभागीय सूत्रों के अनुसार कृषि विभाग में खाद बाबू तमाम वर्षों से जमे हुए हैं। इनकी साठगांठ थोक और फुटकर खाद विक्रेताओं से है। उन्हें संरक्षण देने के कारण खाद की कालाबाजारी हो रही है। किसान से प्रति बोरी अधिक मूल्य लिया जाता है। इसका बंटवारा जिम्मेदारों में होता है। अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही हैं।


नकली खाद के कारोबार की भी चर्चा
सूत्रों के अनुसार जिले में गांजरी इलाकों में कई नकली खाद फैक्टरियां संचालित हैं। विभागीय साठगांठ से यह खेल चल रहा है। एक खाद फैक्टरी पर बड़े पैमाने पर छापा भी पड़ा था, हालांकि जांच ठंडे बस्ते में चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed