फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SI recruitment exam on March 14 and 15; such candidates arrived at the exam center two and a half hours ea

यूपी: एसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को, इस तरह के परीक्षार्थी ढाई घंटा पहले पहुंचे सेंटर; यह सामान बैन

Fri, 13 Mar 2026 07:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Mar 2026 07:37 AM IST
सार

UP SI Recruitment Exam: उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 14 और 15 मार्च को आयोजित होंगी। शासन ने परीक्षाओं से जुड़े निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
UP: SI recruitment exam on March 14 and 15; such candidates arrived at the exam center two and a half hours ea
यूपी एसआई भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आगामी 14 एवं 15 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जूते के बजाय चप्पल पहनकर आने की सलाह दी है। इससे चेकिंग के समय जूते व मोजे उतारने में असुविधा नहीं होगी और परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने में अनावश्यक समय भी नहीं लगेगा।

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज, राज्य व केंद्र के विद्यालय और विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आदि ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महिला अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उनके गृह जनपद का परीक्षा केंद्र ही आवंटित किया गया है। प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग के लिए त्रिस्तरीय कंट्रोल एवं कमांड सेंटर (परीक्षा केंद्र, जिला एवं बोर्ड) व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग के लिए अलग व्यवस्था रहेगी। केंद्र के प्रवेश बिंदु पर अभ्यर्थी की आइरिस और फोटोग्राफ लिया जाएगा तथा आवेदन पत्र की फोटो से फेशियल रिकग्निशन के माध्यम से उपस्थित अभ्यर्थी का मिलान किया जाएगा। मिलान न होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह अनुचित साधनों का प्रयोग, प्रतिरूपण व अवांछनीय कृत्यों व दलालों और नौकरी रैकेट चलाने वालों से सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन 

UP: SI recruitment exam on March 14 and 15; such candidates arrived at the exam center two and a half hours ea
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा प्रदेश के 75 जनपदों के 1090 परीक्षा केन्द्रों में 14 मार्च  एवं 15 मार्च को दो-दो पालियों में आयोजित कर रहा है। पूर्वान्ह में 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक परीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत 4543 पदों पर अभ्यर्थियो से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसमें कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें पुरूष-11,66,386 हैं जबकि 4,09,374 अभ्यर्थी महिला हैं।  

लिखित परीक्षा के आयोजन हेतु गुणवत्तापूर्ण परीक्षा केन्द्रों के चयन निर्धारण के अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज, राज्य/ केन्द्र के विद्यालय/ विश्वविद्यालय, पालीटेक्निक, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आदि ही सम्मिलित किए गये हैं। महिला अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु उनके मण्डल का ही जनपद आवंटित किया गया है।

लिखित प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने के संबंध में इम्पर्सीनेशन कंट्रोल (प्रतिरूपण नियंत्रण) हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कई इंतजाम किए हैं। परीक्षा केन्द्रों की सीसीटीवी से मानीटरिंग हेतु त्रिस्तरीय कन्ट्रोल एवं कमांड सेंटर (परीक्षा केन्द्र, जनपद एवं बोर्ड) व्यवस्था की गई है।

परीक्षा के निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराए जाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एवं एस०टी०एफ० द्वारा सघनता एवं सूक्ष्मता से सतर्क दृष्टि रखी जाएगी। यदि कोई अवांछनीय गतिविधियों मे संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अनुचित साधनों के प्रयोग, प्रतिरूपण, अवांछनीय कृत्यों, दलालों और नौकरी रैकेट चलाने वालों से सावधान रहें । असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुंचें। प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व प्रवेश पत्र, आधार कार्ड / पहचान पत्र (डी०एल०, पासपोर्ट), काला/नीला बाल प्वाइंट पेन के साथ उपस्थित हों। 

परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा तथा इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र कों आधार नंबर के द्वारा पंजीकृत नहीं किया गया है, अथवा आवेदन के चरण में आधार नम्बर मिसमैच पाए गये हैं, उनसे अपेक्षा है कि वह अनिवार्यतः परीक्षा प्रारंभ होने से 02.30 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें। इससे निर्धारित समयावधि में उनका सत्यापन किया जा सके। अभ्यर्थी अपना अपडेटेड एवं अनलॉक्ड आधार कार्ड के साथ लिखित परीक्षा हेतु उपस्थित होगें। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने समस्त प्रतिभागियों को लिखित परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। 

यह सामान नहीं लाएं साथ

परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के ज्यामितीय-पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल/ इलेक्ट्रानिक पेन/स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, चाभी, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ/ पर्स, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित है। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थी के पास उपरोक्त सामग्री पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed