{"_id":"69ae7f6be4f4c8877b0268fc","slug":"up-si-recruitment-board-released-email-and-whatsapp-numbers-for-si-exam-inform-about-solver-gang-paper-leak-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP SI Recruitment: SI परीक्षा के लिए बोर्ड ने जारी किया ईमेल-व्हाट्सएप नंबर, साल्वर गैंग-पेपर लीक की दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP SI Recruitment: SI परीक्षा के लिए बोर्ड ने जारी किया ईमेल-व्हाट्सएप नंबर, साल्वर गैंग-पेपर लीक की दें सूचना
Mon, 09 Mar 2026 01:36 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:36 PM IST
सार
UP SI Recruitment: एसआई परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड ने ईमेल और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इसमें कोई भी व्यक्ति साल्वर गैंग-पेपर लीक या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दे सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
UP SI Recruitment
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अहम कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
यदि किसी व्यक्ति को पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग या अन्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी भय के इसकी सूचना बोर्ड को दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
यहां दे सकते हैं सूचना
- ईमेल- satarkta.policeboard@gmail.com
- व्हाट्सएप नंबर- 9454457951