फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Shikshamitras from across the state will gather in Eco Garden from today, warn of a fight to the finish

यूपी: ईको गार्डेन में आज से जुटेंगे प्रदेश भर के शिक्षामित्र, आर-पार की लड़ाई की दे चेतावनी; धरना है जारी

Wed, 11 Jun 2025 08:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Jun 2025 08:47 AM IST
सार

Shikshamitras of UP: यूपी में टीईटी पास शिक्षामित्र आज से ईको गार्डेन में जुटने शुरू होंगे। यह वह शिक्षामित्र हैं जिन्होंने टीईटी परीक्षा पास कर रखी है। 

विज्ञापन
UP: Shikshamitras from across the state will gather in Eco Garden from today, warn of a fight to the finish
शिक्षामित्रों का धरना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्थायी किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को ईको गार्डेन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से टीईटी पास शिक्षा मित्रों का हुजूम जुटेगा। बीते 15 दिनों से धरना दे रहे शिक्षा मित्रों ने शासन की उदासीनता के चलते आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। उन्होंने शिक्षा मित्रों से धरने में शामिल होने का आह्वान किया है। शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति के बैनर तले 27 मई से टीईटी पास शिक्षा मित्र ईको गार्डेन में धरना दे रहे हैं। समिति के प्रदेश अध्यक्ष गुडडू सिंह ने कहा कि तपती धूप में धरना देने के बावजूद शासन शिक्षा मित्रों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अब समर कैंप संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से टीईटी पास शिक्षा मित्रों से राजधानी में जुटने का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन


परस्पर तबादले वाले शिक्षक 15 तक होंगे कार्यमुक्त
 प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादला पाने वाले 9272 शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने तबादला पाने वाले शिक्षकों को 15 जून तक कार्यभार व कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि शिक्षकों ने आपसी सहमति के आधार पर तबादले का लाभ लिया है। ऐसे में बीएसए उनके अभिलेखों, विषय, काडर, पदनाम का परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक व शिक्षिका को ही कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है, उसके समाप्त होने के बाद कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि परस्पर तबादले ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग व नगर सेवा संवर्ग से नगर सेवा संवर्ग में किए जाएंगे। तबादला प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता व लापरवाही मिलने पर बीएसए उत्तरदायी होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed