{"_id":"69b2c80b1c285d986b06b600","slug":"up-shia-community-outraged-by-khamenei-s-death-state-on-high-alert-ahead-of-friday-prayers-learn-about-dgp-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खामनेई की मौत से शिया समुदाय में आक्रोश, अलविदा जुमे से पहले प्रदेश में हाई अलर्ट, जानें डीजीपी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खामनेई की मौत से शिया समुदाय में आक्रोश, अलविदा जुमे से पहले प्रदेश में हाई अलर्ट, जानें डीजीपी का आदेश
Thu, 12 Mar 2026 07:40 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:40 PM IST
सार
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में नाराजगी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे से पहले हाईअलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीजीपी राजीव कृष्ण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत के बाद से शिया समुदाय में आक्रोश है। राजधानी लखनऊ में भी बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन हुए। इसलिए अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश में हाईअलर्ट है। संवेदनशील शहरों व इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही है, ताकि कहीं भी कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब न हो।
विज्ञापन
डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था कायम रखी जाए। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले संदेशों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए साइबर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों से भी अपील की गई है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
विज्ञापन