फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Severe heat in the state before the arrival of monsoon, weather may take a U-turn after tomorrow; rain wi

यूपी: मानसून आने के पहले प्रदेश में भीषण गर्मी, कल के बाद मौसम ले सकता है यू-टर्न; इस दिन से शुरू होगी बारिश

Sat, 27 Jun 2026 08:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Jun 2026 08:39 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून आने से पहले भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारशि का असर बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
UP: Severe heat in the state before the arrival of monsoon, weather may take a U-turn after tomorrow; rain wi
यूपी के मौसम में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भी कहीं कम तो कहीं तीव्र लू का असर रहा। हालांकि, राहत की खबर यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अगले तीन-चार दिनों में उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 28 जून तक लू का असर जारी रहेगा। 29 जून को तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ समेत बांदा, गाजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद में लू का प्रभाव रहा। वहीं लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और बहराइच भी तीव्र लू की चपेट में रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में प्रभावी मौसमी गतिविधियों का अभाव है। लू का यह दौर आगामी 28 जून तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 29 जून से प्रदेश में वर्षा का एक नया दौर शुरू होगा। जहां पर वर्षा नहीं भी होगी तो वहां पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


यह गिरावट 8 से 9 डिग्री तक हो सकती है। 30 जून से प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगामी तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून के प्रवेश के बाद आने वाले दिनों में यह तेजी से आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में लखीमपुर खीरी रहा दूसरे नंबर पर सबसे गर्म

तापमान के मामले में उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला देश में दूसरे नंबर पर रहा। हरियाणा के रोहतक में सबसे अधिक 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जबकि लखीमपुर खीरी में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। तीसरे नंबर पर 43 डिग्री तापमान के साथ बांदा और आगरा रहे। चौथे नंबर पर 42.4 डिग्री तापमान के साथ लखनऊ रहा। फतेहगढ़, अलीगढ़ और कानपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।

देश में पांचवां सबसे गर्म शहर रहा लखनऊ

अधिकतम तापमान के मामले में शुक्रवार को देश के सबसे गर्म शहरों में लखनऊ पांचवें स्थान पर रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दिनभर लू के थपेड़ों ने आमजन को परेशान किए रखा तो वहीं गर्मी ने खूब पसीना छुड़ाया। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन तक अभी यही हाल रहने वाला है। सोमवार से तापमान में गिरावट के साथ लू का असर खत्म होने के आसार हैं। इसके बाद 30 जून को बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल रहा। मौसम विभाग ने फिलहाल दो दिन तक लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बुजुर्गों, बच्चों तथा बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में मौसमी गतिविधियां फिलहाल बेहद सीमित हैं, जिसके चलते राजधानी समेत कई जिलों में लू का असर बना हुआ है। यह स्थिति 28 जून तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 30.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। देश के सबसे गर्म शहरों में लखनऊ पांचवें स्थान पर रहा। 29 जून से परिवर्तन देखने को मिलेगा और तापमान में 8 से 9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 30 जून से बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed