फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Several districts, including Gonda, lag behind in digital attendance for students; the Basic Education Dep

यूपी: छात्रों की डिजिटल हाजिरी में गोंडा समेत कई जिले पिछड़े, बेसिक शिक्षा विभाग ने जताई नाराजगी

Thu, 18 Dec 2025 10:28 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 18 Dec 2025 10:28 PM IST
सार

परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की डिजिटल हाजिरी को लेकर कई जिले पिछड़ गए हैं। गोंडा, उन्नाव और महराजगंज में एक फीसदी से भी कम उपस्थिति दर्ज हुई है। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताते हुए जिलों को सुधार के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UP: Several districts, including Gonda, lag behind in digital attendance for students; the Basic Education Dep
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की डिजिटल हाजिरी को लेकर जिला स्तर पर रुचि नहीं ली जा रही है। इससे सिर्फ 30 फीसदी बच्चों की ही डिजिटल हाजिरी लग रही है। गोंडा, उन्नाव, महराजगंज में तो एक फीसदी भी बच्चों की हाजिरी नहीं लग रही है। इसे लेकर विभाग ने नाराजगी जताई है। विभाग ने इसे लेकर सख्ती का निर्णय किया है। साथ ही सभी जिलों को सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


विभाग ने 16 दिसंबर का जिलेवार बच्चों की उपस्थिति का डाटा जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश में 132829 स्कूलों में 12952172 छात्र नामांकित हैं। इसमें से सिर्फ 38142 विद्यालयों का ही उपस्थिति डाटा मिल रहा है। इसके तहत कुल 3871561 (30 फीसदी) छात्रों की उपस्थिति लग रही है। गोंडा में मात्र 0.64 फीसदी, उन्नाव में 0.66 फीसदी व महराजगंज में 0.62 फीसदी ही छात्रों की उपस्थिति लगी है।
विज्ञापन


महोबा में मात्र 1.48 फीसदी, बदायूं में 3.54 फीसदी, देवरिया में 4.16 फीसदी, बहराइच में 4.06 फीसदी, बलरामपुर में 4.94 फीसदी, बिजनौर में 5.99 फीसदी, मुरादाबाद में 5.97 फीसदी, कानपुर देहात में 825 फीसदी, कुशीनगर में 8.38 फीसदी, गाजीपुर में 9.07 फीसदी, पीलीभीत में 9.22 फीसदी, आजमगढ़ में 9.49 फीसदी ही उपस्थिति लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी की स्थिति सबसे बेहतर

कौशांबी में सर्वाधिक 98.09 फीसदी छात्रों की डिजिटल हाजिरी लग रही है। ऐसे ही प्रयागराज में 86.34 फीसदी, बागपत में 74.50 फीसदी, बुलंदशहर में 73.34 फीसदी, अलीगढ़ में 67.58 फीसदी, भदोही में 69.22 फीसदी, हापुड़ में 65.74 फीसदी, कन्नौज 63.80 फीसदी, मिर्जापुर में 63.62 फीसदी, सीतापुर में 65.32 फीसदी और शामली में 64.84 फीसदी उपस्थिति लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed