{"_id":"66b78dae5bdd5cca2803da32","slug":"up-seven-pps-officers-transferred-sanjay-singh-posted-in-pac-gorakhpur-sent-to-basti-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन आईपीएस व सात पीपीएस अफसरों के तबादले, इस तरह हुआ तैनाती में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन आईपीएस व सात पीपीएस अफसरों के तबादले, इस तरह हुआ तैनाती में फेरबदल
Sun, 11 Aug 2024 08:23 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 11 Aug 2024 08:23 PM IST
सार
प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी को अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद पर भेजा गया है। जबकि अभिसूचना मुख्यालय में तैनात नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में शासन के निर्देश पर तीन आईपीएस व सात पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी को अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद पर भेजा गया है। जबकि अभिसूचना मुख्यालय में तैनात नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अयोध्या में एसपी सुरक्षा के पद पर तैनात पंकज को भी प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सात पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार सिंह को गोरखपुर भेजा गया है। जबकि डीजीपी मुख्यालय के चुनाव प्रकोष्ठ में तैनात अजय कुमार सिंह को गाजियाबाद में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
दरवेश कुमार को सिद्धार्थनगर से गोरखपुर भेजा गया है। गोरखपुर में तैनात नितिन तनेजा को वाराणसी कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) बनाया गया है। मुरादाबाद रेलवे में तैनात देवी दयाल को गोरखपुर में डिप्टी एसपी एलआईयू बनाया गया है।
विज्ञापन
पीटीसी सीतापुर में तैनात अनिल कुमार वर्मा को रेलवे, मुरादाबाद भेजा गया है। पीएसी, गोरखपुर में तैनात संजय सिंह को बस्ती भेजा गया है। (सुरक्षा) पंकज कुमार को पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट में भेजा गया है।
अयोध्या पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) आईपीएस पंकज कुमार को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया है। लखनऊ से एसपी (अधिसूचना) नीरज पांडेय को भी प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात किया गया है। आशुतोष द्विवेदी को प्रयागराज कमिश्नरेट से एसपी (अधिसूचना) मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
प्रदेश में शुरू हुआ एमडीए अभियान
प्रदेश के 27 जिलों में शनिवार से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत चार सितंबर तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे। अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न जिलों में करीब तीन हजार से अधिक लोगों को दवाएं खिलाई गईं। लोगों को दवा खाने के बारे में जानकारी दी गई। मिशन निदेशक डा. पिंकी जोएल ने निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ता व अन्य कर्मी दवा खिलाने के बाद सभी डाटा ई कवच पर जरूर दर्ज करें।