{"_id":"6186b85e34dc356620784687","slug":"up-seven-new-patients-were-found-in-the-state-yogi-gave-instructions-to-increase-kovid-investigation-at-bus-stand-railway-and-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में सात नए मरीज मिले, बस स्टैंड, रेलवे व एयरपोर्ट पर कोविड जांच बढ़ाने के योगी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में सात नए मरीज मिले, बस स्टैंड, रेलवे व एयरपोर्ट पर कोविड जांच बढ़ाने के योगी ने दिए निर्देश
Sun, 07 Nov 2021 12:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:30 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश कर रहीं औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने के लिए इन्सेटिव का भुगतान समय से कराया जाए। ऐसे सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा की जाए। इस संबंध में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सात नए मरीज मिले हैं, जबकि 15 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 83 हो गई है। प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 72969 सैंपल की जांच की गई, जिसमें सात की रिपोर्ट पॉजिजटव आई है। इसमें लखनऊ में दो एवं गौतमबुद्ध नगर में पांच मरीज मिले हैं। अब तक प्रदेश में आठ करोड़ 43 लाख 75 हजार 849 सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी की दर 98.7 फीसदी है। प्रदेश के 40 जिले में एक भी कोविड का मरीज नहीं है।
विज्ञापन
बढ़ा टीकाकरण का ग्राफ
प्रदेश में लगातार टीकाकरण का ग्राफ बढ़ रहा है। अब तक 13 करोड़ 28 लाख 13 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें नौ करोड़ 90 लाख 43 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त हो चुकी है। तीन करोड़ 37 लाख 70 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इस प्रकार लक्षित आयु वर्ग के 67.18 प्रतिशत लोगों ने एक डोज तथा 22.91 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवा ली हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जीका और कोविड को लेकर हर स्तर पर निगरानी रखने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड के मरीज बढ़े हैं। इसलिए बस स्टैंड, रेलवे और एयरपोर्ट पर कोरोना जांच संख्या बढ़ाई जाए। इन स्थलों पर हर हाल में जांच जारी रखी जाए। वह अपने आवास पर कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड और जीका वायरस को लेकर हर स्तर पर सर्तक रहें।
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में निगरानी बढाने के साथ मरीजों के उपचार की व्यवस्था भी रखी जाए। डेंगू जैसी बीमारियों से प्रभावित जिलों में रोगियों के उपचार के लिए सभी प्रबंध किए जाएं। उन्होंने सभी जनपदों में स्वच्छता सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी सक्त्रिस्यता से संचालित किये जाने के निर्देश भी दिए। कहा कि निगरानी समितियों का पूर्ण सहयोग लिया जाए।
इन्सेटिव देने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश कर रहीं औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने के लिए इन्सेटिव का भुगतान समय से कराया जाए। ऐसे सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा की जाए। इस संबंध में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत न मिले। इसके लिए जीरो कंपलेंट पर पहले से ही तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए।
स्मार्ट फोन के लिए सूची तैयार करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिन बच्चों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जाने हैं, उनकी सूची तैयार कर ली जाए। इन्हें नवंबर के अंत तक हर हाल में स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।