{"_id":"6958988661801a20710b6e42","slug":"up-seven-more-trains-will-run-daily-to-mumbai-these-will-be-made-regular-services-the-service-will-begin-wi-2026-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सात और ट्रेनें रोजाना लगाएंगी मुंबई की दौड़, इनको किया जाएगा नियमित; उद्योगनगरी एक्सप्रेस से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सात और ट्रेनें रोजाना लगाएंगी मुंबई की दौड़, इनको किया जाएगा नियमित; उद्योगनगरी एक्सप्रेस से होगा शुभारंभ
Sat, 03 Jan 2026 09:49 AM IST
आकाश द्विवेदी
नीरज अम्बुज, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
नीरज अम्बुज, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 03 Jan 2026 09:49 AM IST
सार
लखनऊ-मुंबई रूट पर यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। सप्ताह में सीमित दिनों तक चलने वाली सात ट्रेनों को रोजाना चलाने की तैयारी है। उद्योगनगरी एक्सप्रेस से शुरुआत होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मुंबई के यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ-मुंबई रूट पर सप्ताह में एक या तीन-चार दिन चलने वाली सात ट्रेनों को रोजाना चलाया जाएगा। इससे करीब 30 हजार यात्रियों का सफर सुहाना होगा। एक सप्ताह में उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12174) से इसकी शुरुआत होगी। अभी चार ट्रेनें मुंबई के लिए नियमित चलती हैं। वहीं, उत्तर रेलवे सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मुंबई के लिए सात ट्रेनों को नियमित करने से हजारों यात्रियों को लाभ होगा। इसके साथ ही रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा।
ट्रेनों में कंफर्म सीट न मिलने से मुंबई आना-जाना मुहाल हो गया है। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सात और ट्रेनों को नियमित करने की योजना तैयार की है। अधिकारियों के अनुसार, उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12174) व सीतापुर एलटीटी एक्सप्रेस (12108) सप्ताह में मंगलवार व बृहस्पतिवार को मुंबई के लिए चलती है। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस (15065) का संचालन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व रविवार को होता है।
गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (11080) सिर्फ शनिवार को, लखनऊ एलटीटी एसी एक्सप्रेस (22122) सिर्फ रविवार को, लखनऊ जंक्शन-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20922) रविवार तथा एलटीटी एक्सप्रेस (12144) सिर्फ मंगलवार को चलती है। सूत्र बताते हैं कि इन सातों ट्रेनों को रेगुलर करने की तैयारी है। अभी आजमगढ़-मुंबई एक्सप्रेस (20104), पुष्पक एक्सप्रेस (12533), कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) व अवध एक्सप्रेस (19038) नियमित चलती हैं।

Trending Videos