{"_id":"6a02efcfe697b2a5a50f6e14","slug":"up-sets-new-record-in-solar-rooftops-lucknow-and-varanasi-feature-in-country-top-10-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सोलर रूफटॉप में यूपी का नया कीर्तिमान, देश के टॉप 10 शहरों में लखनऊ और वाराणसी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सोलर रूफटॉप में यूपी का नया कीर्तिमान, देश के टॉप 10 शहरों में लखनऊ और वाराणसी शामिल
Tue, 12 May 2026 02:46 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 12 May 2026 02:46 PM IST
सार
सोलर रूफटॉप में यूपी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश के टॉप 10 शहरों में प्रदेश के दो जिले लखनऊ और वाराणसी शामिल हुए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घर की छत पर लगा सोलर पैनल। (फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर स्थापना के क्षेत्र में देशभर में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश के शीर्ष 10 जिलों में उत्तर प्रदेश के दो जिले शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
इसमें पहले स्थान पर लखनऊ और 10वें स्थान पर वाराणसी है। प्रदेश में 5.17 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। मई 2025 तक जहां प्रतिदिन लगभग 500 संयंत्र स्थापित हो रहे थे।
विज्ञापन
वहीं अब यह संख्या बढ़कर करीब 2000 संयंत्र प्रतिदिन तक पहुंच गई है। इस तीव्र वृद्धि के चलते प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये का व्यापारिक टर्नओवर उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन