फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: September 15, the last date for admission in class 10 and 12, the Department of Secondary Education released the revised program

यूपी : कक्षा 10 एवं 12 में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया

Wed, 18 Aug 2021 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Aug 2021 08:22 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12 में प्रवेश एवं पंजीकरण के साथ हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 के आवेदन पत्रों को अपलोड करने की अंतिम तिथियों में वृद्धि की है। विभाग के विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी ने बुधवार को इसका शासनादेश जारी किया।

विज्ञापन
UP: September 15, the last date for admission in class 10 and 12, the Department of Secondary Education released the revised program
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शैक्षिक सत्र-2021-22 में कक्षा 10 एवं 12 में प्रवेश लेने एवं परीक्षा शुल्क जमा कराने और कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर की गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12 में प्रवेश एवं पंजीकरण के साथ हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 के आवेदन पत्रों को अपलोड करने की अंतिम तिथियों में वृद्धि की है। विभाग के विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी ने बुधवार को इसका शासनादेश जारी किया।
विज्ञापन


विशेष सचिव के अनुसार कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों की ओर से बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र जमा कराने की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा 9 एवं 11 में संस्थागत अभ्यर्थियों के अग्रिम पंजीकरण की तिथि भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

संस्थागत विद्यार्थियों के प्रवेश एवं संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन दाखिल करने का कार्यक्रम

1. कक्षा 10 एवं 12 में प्रवेश लेने एवं परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि - 15 सितंबर
2. संस्था के प्रधान की ओर से सभी पात्र विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के जरिये कोषागार में जमा कराने की अंतिम तिथि - 22 सितंबर
3. संस्था प्रधान की ओर से कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथआ विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरणों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना - 6 अक्तूबर रात्रि 12 बजे तक
4. 10 अगस्त के बाद प्रति विद्यार्थी सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराने की अंतिम तिथि - 23 से 29 सितंबर
5. विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि - 9 अक्तूबर रात्रि 12 बजे तक
6. विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन अपलोड किए गए विवरणों को संस्था प्रधान की ओर से चेकलिस्ट के जरिये जांचने और अपडेट करने की अंतिम तिथि - 10 से 13 अक्तूबर तक
7. ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरणों में जांच के बाद यदि किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक हो तो उसे संस्था प्रधान की ओर से वेबसाइट पर अपडेट करने की अवधि - 14 से 20 अक्तूबर
8. संस्था प्रधान की ओर से पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि - 25 अक्तूबर

कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण का कार्यक्रम

1. कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों को प्रवेश की अंतिम तिथि - 15 सितंबर
2. संस्था प्रधान की ओर से कक्षा 9 एवं 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र दर की दर से चालान के जरिये कोषागार में एक मुश्त जमा कराने एवं जमा किए गए पंजीकरण शुल्क की सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि - 6 अक्तूबर रात्रि 12 बजे तक
3. विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन अपलोड किए गए विवरणों को संस्था प्रधान की ओर से चेकलिस्ट के जरिये जांचने और अपडेट करने की अंतिम तिथि - 7 से 9 अक्तूबर
4. ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरणों में जांच के बाद यदि किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक हो तो उसे संस्था प्रधान की ओर से वेबसाइट पर अपडेट करने की अवधि  - 10 से 17 अक्तूबर तक
5. संस्था प्रधान की ओर से पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि - 25 अक्तूबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed