{"_id":"6995eda9952fc7e252063b07","slug":"up-senior-assistant-suspended-for-releasing-blacklisted-vehicle-challan-of-rs-5-50-lakh-on-it-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ब्लैक लिस्ट वाहन को रिलीज करने में वरिष्ठ सहायक निलंबित, वाहन पर 5.50 लाख के थे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ब्लैक लिस्ट वाहन को रिलीज करने में वरिष्ठ सहायक निलंबित, वाहन पर 5.50 लाख के थे चालान
Wed, 18 Feb 2026 10:21 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:21 PM IST
सार
कानपुर आरटीओ में ब्लैक लिस्टेड ट्रक को नियम विरुद्ध रिलीज करने पर वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार दीक्षित निलंबित कर दिए गए। वाहन पर 5.50 लाख रुपये के 11 चालान लंबित थे। प्राथमिक जांच में अनियमितता सामने आने पर अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन ने विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ब्लैक लिस्टेड वाहन (ट्रक) को रिलीज करने में आरटीओ कानपुर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार दीक्षित को निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिक जांच के आधार पर अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन ने कार्रवाई की। विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए उप परिवहन आयुक्त कानपुर परिक्षेत्र आरआर सोनी को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
दरअसल, वाहन संख्या यूपी 71 एटी 0881 को खनन विभाग ने कई बार सीज किया। दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच इस वाहन पर 11 चालान किए गए थे, जो 5 लाख 50 हजार के हैं। जुर्माना भरकर चालान निरस्त न करवाने पर वाहन को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। खनन विभाग के मुताबिक 9 फरवरी को ये वाहन महोबा से हमीपुर रूट पर चलता पाया गया।
विज्ञापन
खनन विभाग की टीम ने जब वाहन को पकड़ा और ऑनलाइन चालान देखे तो पता चला कि बिना चालान भरे ही वाहन को ब्लैक लिस्ट से हटा दिया गया था। जिसकी जानकारी पविहन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की जांच में सामन आया कि आरटीओ कानपुर नगर कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार दीक्षित ने वाहन को ब्लैक लिस्ट से हटाया है। उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। 16 फरवरी को प्रदीप ने जवाब दाखिल किया। इसके बाद अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन ने मंगलवार को उन्हें निलंबित करके विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।