{"_id":"61084e23fbbf7900f561de7a","slug":"up-selection-process-for-director-posts-in-power-corporations-resumed-file-inviting-applications-sent-to-energy-minister-for-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बिजली निगमों में निदेशक पदों पर चयन प्रक्रिया दोबारा शुरू, ऊर्जा मंत्री को मंजूरी के लिए भेजी गई आवेदन आमंत्रित करने संबंधी फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बिजली निगमों में निदेशक पदों पर चयन प्रक्रिया दोबारा शुरू, ऊर्जा मंत्री को मंजूरी के लिए भेजी गई आवेदन आमंत्रित करने संबंधी फाइल
Tue, 03 Aug 2021 01:36 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:36 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन समेत विभिन्न बिजली निगमों में निदेशक के 18 पदों पर चयन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जा रही है। शासन ने इन पदों के लिए नए सिरे से आवेदन पत्र आमंत्रित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन समेत विभिन्न बिजली निगमों में निदेशक के 18 पदों पर चयन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जा रही है। शासन ने इन पदों के लिए नए सिरे से आवेदन पत्र आमंत्रित करने का फैसला किया है। आवेदन पत्र आमंत्रित करने संबंधी फाइल मंजूरी के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को भेज दी गई है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री मिलते ही विज्ञापन प्रकाशित कराकर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। यह सारी औपचारिकता इसी सप्ताह पूरी कर लिए जाने की संभावना है। सितंबर के दूसरे सप्ताह तक निदेशकों की नियुक्ति कर दिए जाने के आसार हैं। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक सिन्हा का कहना है कि बिजली निगमों में निदेशक के रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक-डेढ़ महीने में चयन प्रक्रिया पूरी करके निदेशकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिजली निगमों में निदेशक 16 पदों पर चयन की प्रक्रिया जुलाई माह में पूरी कर ली गई थी। निदेशक पद पर चयनित कुछ अफसरों पर सवाल उठने के बाद शासन ने चयन प्रक्रिया रद्द करके दोबारा नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
अब जिन 18 पदों के लिए आवेदन मांगने की तैयारी चल रही है उसमें पावर कार्पोरेशन में निदेशक कारपोरेट प्लानिंग, निदेशक वित्त, निदेशक आईटी व निदेशक वाणिज्य, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक (कार्मिक प्रबंधन), केस्को में निदेशक वाणिज्य व निदेशक वित्त, पूर्वांचल वितरण निगम में निदेशक वित्त एवं निदेशक वाणिज्य, पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन में निदेशक (वर्क्स एंड प्रोजेक्ट) तथा निदेशक (ऑपरेशन), मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक वाणिज्य व निदेशक तकनीकी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में निदेशक (कार्मिक प्रबंधन) व निदेशक वित्त, विद्युत उत्पादन निगम में निदेशक (प्रोजेक्ट एंड कामर्शियल), निदेशक वित्त तथा निदेशक कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन शामिल हैं।