फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Seats are available in these trains to return to Delhi, frequency of 16 trains increased, seven festival t

यूपी: दिल्ली वापसी के लिए इन ट्रेनों में उपलब्ध हैं सीटें, 16 ट्रेनों के बढ़े फेरे, 7 फेस्टिवल गाड़ियां जल्द

Thu, 07 Nov 2024 07:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 Nov 2024 07:49 AM IST
सार

Train Tickets for Delhi: यूपी में दिवाली के आसपास शुरू हुई ट्रेन में सीटों की किल्लत अगले सप्ताह से खत्म होने जा रही है। इसके अलावा रेलवे कुछ विशेष गाड़ियां चलाने के साथ कुछ ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: Seats are available in these trains to return to Delhi, frequency of 16 trains increased, seven festival t
त्योहार पर कन्फर्म रेल टिकट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 दीपावली बाद दिल्ली लौटने वालों का सिलसिला बरकरार है। इसके चलते इस हफ्ते ट्रेनों में वेटिंग है, पर अगले हफ्ते से 1024 तक सीटें खाली हैं। हालांकि, मुंबई की ट्रेनों में मारामारी की स्थिति बरकरार रहेगी।अधिकारियों के मुताबिक इस हफ्ते दिल्ली की रेगुलर ट्रेनों में 180 तक वेटिंग है। अगले सप्ताह से तेजस की चेयरकार में 11, 13 व 14 नवंबर को 83, 419, 426 और एग्जीक्यूटिव क्लास में पांच, 76, 63 सीटें खाली हैं। शताब्दी की चेयरकार में 12, 13, 14 नवंबर को 332, 293, 341 सीटें रिक्त हैं।

विज्ञापन


लखनऊ जंक्शन-आनंदविहार डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 12, 14 व 15 को क्रमशः 904, 1006, 1024 सीटें खाली हैं। राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 12, 14, 15 नवंबर को 33, 161, 103 सीटें खाली हैं। दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल में 16 को थर्ड एसी में तीन तथा गरीब रथ स्पेशल व बरौनी आनंदविहार स्पेशल में 18 को 576 एवं 47 सीटें खाली हैं। हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस तथा मुंबई जाने वाली कुशीनगर, पुष्पक, गोरखपुर एलटीटी आदि ट्रेनों में वेटिंग है।

विज्ञापन

16 ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए, जानिए कब-कब चलेंगी ये ट्रेनें

UP: Seats are available in these trains to return to Delhi, frequency of 16 trains increased, seven festival t
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने चंडीगढ़, आनंदविहार, दिल्ली, जयनगर आदि जगहों से चलकर वाया लखनऊ जाने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर अब प्रत्येक बृहस्पतिवार को 14 से 28 नवंबर तक, 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 15 से 29 नवंबर तक चलेगी। 04060 आनंदविहार-जयनगर हर मंगलवार व शुक्रवार को 15 से 29 तक, 04059 जयनगर-आनंदविहार प्रत्येक बुधवार व शनिवार को 16 से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी।

04068 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को 15 से 29 तक, 04067 दरभंगा दिल्ली स्पेशल बुधवार व शनिवार को 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह 04678 फिरोजपुर-छावनी पटना प्रत्येक बुधवार को 13 से 27 नवंबर तक, 04677 पटना-फिरोजपुर छावनी प्रत्येक बृहस्पतिवार को 14 से 28 नवंबर तक चलेगी।

04038 दिल्ली-आजमगढ़ प्रत्येक रविवार को 17 से 24 नवंबर तक, 04037 आजमगढ़-दिल्ली स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 18 से 25 तक चलेगी। 04058 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को 14 से 28 तक और 04057 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को 15 से 29 नवंबर तक चलेगी।

04062 आनंदविहार-बरौनी स्पेशल प्रत्येक रविवार को 17 से 24 तक, 04061 बरौनी-आनंदविहार स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 18 से 25 तक चलेगी। 04006 दिल्ली-जयनगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को 26 से 29 तक और 04005 जयनगर-दिल्ली स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को 28 नवंबर से पहली दिसंबर तक चलाई जाएगी।
 

कल से गोमतीनगर स्टेशन से चलेंगी दो ट्रेनें

UP: Seats are available in these trains to return to Delhi, frequency of 16 trains increased, seven festival t
ट्रेन टिकट - फोटो : freepik

 मेंटेनेंस कार्य के चलते 8 नवंबर को 05086 लखनऊ जंक्शन-पीलीभीत पैसेंजर व 05489 सीतापुर- लखनऊ जंक्शन पैसेंजर लखनऊ जंक्शन की जगह गोमतीनगर स्टेशन से चलाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लखनऊ जंक्शन-पीलीभीत पैसेंजर गोमतीनगर स्टेशन से सुबह 5ः40 बजे रवाना होकर बादशाहनगर से 5ः50 बजे व डालीगंज से सुबह 6ः40 बजे होते हुए सीतापुर के रास्ते पीलीभीत जाएगी। वहीं 05489 सीतापुर-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर सीतापुर से चलकर शाम 7ः35 बजे डालीगंज, शाम 7ः55 बजे बादशाहनगर व रात 8ः05 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

7 नवंबर को लखनऊ के रास्ते चलेंगी सात फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
 लखनऊ के रास्ते बृहस्पतिवार को सात फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों का सफर आसान हो सकेगा। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04080 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल दिल्ली से शाम 7ः30 बजे रवाना होगी। 04058 आनंदविहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल रात 11:15 बजे चलेगी। 04218 चारबाग-वाराणसी स्पेशल शाम 4ः30 बजे चारबाग से, 04217 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल वाराणसी से सुबह 6ः25 बजे चलेगी।

02270 चारबाग-छपरा स्पेशल चारबाग से दोपहर 2:15 बजे, 04095 अयोध्या कैंट-आनंदविहार टर्मिनल अयोध्या कैंट से सुबह 9 बजे, 04518 चंडीगढ़ जंक्शन-गोरखपुर स्पेशल चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे, 04372 देहरादून-चारबाग स्पेशल देहरादून से शाम 6:15 बजे चलाई जाएगी। ये ट्रेनें लखनऊ व वाया चारबाग चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधाएं होंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed