फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Scorching Heat Wreaks Havoc Across the State Mercury Soars Above 40 Degrees in These Five Districts; Mete

UP: प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, मौसम वैज्ञानिक का अनुमान- ये साल पिछले से ज्यादा गर्म रहेगा

Wed, 15 Apr 2026 06:11 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 15 Apr 2026 06:11 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में तेज पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। पांच जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जिसमें बांदा सबसे गर्म रहा। 

विज्ञापन
UP Scorching Heat Wreaks Havoc Across the State Mercury Soars Above 40 Degrees in These Five Districts; Mete
यूपी के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी में चल रही गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी आई है। बीते दिन मंगलवार को प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। बुंदेलखंड सतेत प्रदेश के दक्षिणी जिलों में दोपहर में जबरदस्त गर्मी और तपिश महसूस की गई थी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक फिलहाल गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। ये साल पिछले साल से ज्यादा गर्म रह सकता है। कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मंगलवार को बांदा 42.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बांदा में रात का तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में बने प्रति चक्रवात के मध्य भारत की ओर खिसकने से प्रदेश भर में तापमान में एक हफ्ते में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभावित है। आने वाले दिनों में तराई व कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 40 डिग्री पार वाले जिले

जिले  तापमान 
बांदा 42.6 डिग्री
झांसी 40.5 डिग्री
प्रयागराज 40.4 डिग्री
वाराणसी 40.1 डिग्री
सुल्तानपुर 40 डिग्री


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed