फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Scorching heat returns to the state, with this district being the hottest with a mercury level of 43.4 deg

यूपी: तपिश भरी गर्मी की वापसी, 43.4 डिग्री पारे के साथ यह जिला रहा सबसे गर्म; मानसून को लेकर आया अपडेट

Mon, 15 Jun 2026 10:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 15 Jun 2026 10:14 PM IST
सार

Weather in UP: पश्चिमी विक्षोभ के विदा होने के बाद प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी की वापसी हुई है। मानूसन को लेकर भी अपडेट आया है। 

विज्ञापन
UP: Scorching heat returns to the state, with this district being the hottest with a mercury level of 43.4 deg
मानसून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के गुजरते ही तपिश भरी गर्मी की वापसी हुई है। माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में फिलहाल एक हफ्ते तक मानसून के आगमन के आसार नहीं हैं। सोमवार को प्रदेश के दस से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया। 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा प्रदेश ही नहीं देश में सबसे गर्म रहा। 

विज्ञापन



वहीं प्रयागराज में 42.4 डिग्री, झांसी में 41.6 डिग्री और वाराणसी में 41.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों में प्रदेश भर में पारे में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी आएगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में माैसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि इस बीच पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी के संकेत हैं। मंगलवार के लिए प्रदेश में कहीं भी तेज हवाओं या बारिश की चेतावनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजधानी में तपिश और गर्मी से फिलहाल राहत नहीं

राजधानी में सोमवार को तीखी धूप और तपिश भरी गर्मी की वापसी हुई। दोपहर में थोड़ी देर के लिए बादलों की आवाजाही दिखी। इसके बाद उमस में भी इजाफा हुआ। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बादल छंट गए और सीधी धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। माैसम विभाग का कहना है कि इस तपिश से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। माैसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में राजधानी के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़त आएगी।

क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल राजधानी में माैसम शुष्क रहने वाला है। अगले एक हफ्ते तक लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री की उछाल के साथ 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed