फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Scope of investigation increased to deal with Zika virus, patients are getting continuously in Kanpur, more than 3500 tests done

यूपी : जीका वायरस से निपटने के लिए बढाया जांच का दायरा, कानपुर में लगातार मिल रहे हैं मरीज, 3500 से अधिक की हुई जांच

Wed, 10 Nov 2021 11:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Nov 2021 11:30 PM IST
सार

सभी जिलों से बुखार सहित अन्य लक्षण वाले मरीजों के सैंपल इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Scope of investigation increased to deal with Zika virus, patients are getting continuously in Kanpur, more than 3500 tests done
जीका वायरस - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश में जीका वायरस से निपटने के लिए जांच का दायरा बढाया जा रहा है। केजीएमयू, जीएसवीएम कानपुर के बाद अब लोहिया संस्थान और एसजीपीजीआई में भी जीका वायरस की जांच शुरू कराने की तैयारी है। सभी जिलों से बुखार सहित अन्य लक्षण वाले मरीजों के सैंपल इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


कानपुर में जीका वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक सौ से अधिक मरीज मिल चुके हैं। हालांकि इसमें 17 ठीक हो गए हैं। अब तक 3500 से अधिक सैंपल की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक छावनी के आसपास के मोहल्लों में जांच कराई जा रही थी। अब निर्देश दिया गया है कि सभी जिलों में रैंडम सर्वे किया जाए। जहां भी बुखार सहित अन्य लक्षण के मरीज हैं और जीका वायरस की आशंका लग रही है तो उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग से बचाने के लिए सभी चिकित्सकीय प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मच्छर जनित एवं जलजनित रोग से बचने के लिए बताए जा रहे उपायों को अपनाएं। घर में पानी इकट्ठा ना होने दें। जीका वायरस एडिज मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छर को पनपने नहीं दें। इससे जीका वायरस ही नहीं डेंगू और चिकनगुनिया से भी बचाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed