{"_id":"69a9048c0ce1980e250421ce","slug":"up-scientific-thinking-gets-achievement-incentive-amount-of-10-thousand-will-be-given-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वैज्ञानिक सोच को मिली उपलब्धि, तीन छात्रों को मानक योजना के तहत मिलेंगे 10 हजार की प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वैज्ञानिक सोच को मिली उपलब्धि, तीन छात्रों को मानक योजना के तहत मिलेंगे 10 हजार की प्रोत्साहन राशि
Thu, 05 Mar 2026 09:50 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 05 Mar 2026 09:50 AM IST
सार
लखनऊ के बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के तीन मेधावियों को वैज्ञानिक सोच व नवाचार के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2025-26 में बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के तीन मेधावी छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का लोहा मनवाया है। योजना के लिए विद्यालय की समीक्षा वर्मा (कक्षा 11), आयन सिंह (कक्षा 10) और आदित्य (कक्षा 10) का चयन हुआ है। चयनित छात्रों को योजना के लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
योजना के तहत चयनित प्रत्येक छात्र को उनके वैज्ञानिक प्रोजेक्ट और नवाचार को विकसित करने के लिए 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहां कि यह विद्यालय के लिए विशेष गौरव की बात है कि विज्ञान अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष दो से तीन छात्रों का चयन इस प्रतिष्ठित योजना के लिए होता आ रहा है। निरंतरता और परिश्रम का परिणाम है कि छात्र विज्ञान के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विद्यालय के शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारे छात्र न केवल विज्ञान को समझ रहे हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा से समस्याओं का समाधान भी ढूंढ रहे हैं।