यूपी: बारिश के चलते कई जिलों के स्कूल बंद, मकान-दीवार गिरने से 32 मौतें, ट्रेनें हुईं प्रभावित, जारी हुआ अलर्ट
Rain in UP: यूपी में बारिश कहर बनकर टूटी। कई जिलों में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ। यूपी के ब्रज के क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
विस्तार
प्रदेश में राजधानी समेत कई जगहों पर गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में सामान्य से चार गुना बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश से मकान और दीवार गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान ब्रज क्षेत्र में हुआ। यहां पिछले 36 घंटे से भी ज्यादा समय से लगातार बारिश से गिरी दीवारों के मलबे में दबकर 19 लोगों की जान चली गई। कई जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। प्रदेश में अभी तीन दिन और बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार रात तक कभी तेज तो कभी धीमी लगातार होती रही। इस दौरान मैनपुरी में पांच लोगों की जान गई। कुरावली के राजलपुर में दीवार गिरने से ममता देवी (40) और रिश्तेदार दिलीप कुमार (35) की मलबे में दब कर मौत हो गई। भोगांव के गांव शिवपुरी निवासी मनोज यादव का कच्चा घर गिरने से दो बच्चों 3 वर्षीय अंश उर्फ हर्ष और दो माह की वर्षा की जान चली गई।
एलाऊ के गांव ब्योंती कटरा में कच्चा मकान गिरने से रामू (40) की जान चली गई। एटा में अलग-अलग क्षेत्रों में नीरज देवी (40), अजबश्री (60) और शांति देवी की मकान गिरने से दबकर मौत हो गई। फिरोजाबाद में मकान की दीवार गिरने से कृष्णा देवी और रामब्रेश (51) की दबकर मौत हो गई। कासगंज के पटियाली क्षेत्र में दो जगहों पर दीवार गिरने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। मथुरा में घर गिरने से दो शख्स की मौत हो गई। वृंदावन में दीवार गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। अलीगढ़ में एक वृद्ध की जान चली गई। आगरा के बाह में पक्का मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
सेंट्रल यूपी में भी बारिश
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के जिलों में भी पांच लोगों की मौत हो गई। औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद में बारिश से मकान गिरने पर एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बांदा के तिंदवारी के उसरा नाले पर बने चेकडैम को पार करते समय पैर फिसलने से दंपती पानी में बह गए। झांसी में भी पिछले 48 घंटों से हो रही भारी बारिश ने दो लोगों की जान ले ली। मऊरानीपुर में मकान गिरने से मजदूर की मौत हो गई। बोरवेल में भर रहे बारिश के पानी से मोटर को बचाने उतरे युवक ने जहरीली गैस से दम तोड़ दिया।आजमगढ़ में लालगंज के रेवसा गांव में बिजली गिरने से रेखा (42) की और चंदौली के तोरवा गांव में पांच वर्ष के बच्चे राजा बाबू की मौत हो गई।मुरादाबाद के मूंढापांडे में मूसलाधार बारिश के दाैरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की दो वर्षीय बेटी हिफजा नूर और पांच वर्षीय नाती मोहम्मद फैज की माैत हो गई।
अवध में दो की मौत
बारिश से हुए हादसों में अवध के जिलों में दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार को सीतापुर जिले के पटेहटा गांव निवासी पुतान के पुत्र मैक्स (5) की घर की दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को कटार निवासी किसान हंसराज (45) की बिजली गिरने से मौत हो गई।
आज स्कूल बंद
अलीगढ़ में ट्रेनें प्रभावित
तराई व उत्तराखंड से सटे इलाकों में बारिश की चेतावनी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.