फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: School negligence is heavy on board exam preparation

यूपी : बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर स्कूलों की लापरवाही पड़ रही भारी

Fri, 19 Mar 2021 08:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Mar 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
UP: School negligence is heavy on board exam preparation
up board 2021 exam - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा की अंतिम तैयारियों में स्कूलों की लापरवाही भारी पड़ रही है। हाईस्कूल व इंटर छात्रों के पंजीकरण कार्ड परीक्षा कार्यालय में आए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक करीब 350 स्कूलों ने इसे प्राप्त नहीं किया है। परीक्षा ड्यूटी के लिए स्कूलों से शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया था, वो भी कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है। ब्योरा देने के बाद ही स्कूलों को पंजीकरण कार्ड दिए जाएंगे। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर भी व्यवस्थाओं को लेकर तमाम खामियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब 750 से ज्यादा विद्यालय हैं। इनसे पिछले एक महीने से ब्योरा मांगा जा रहा है, लेकिन करीब 350 स्कूल ब्योरा उपलब्ध कराने में हीलाहवाली कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें ब्योरा देने पर ही पंजीकरण कार्ड देने का निर्णय लिया गया है। अब स्कूल न तो ब्योरा दे रहे हैं और न ही पंजीकरण कार्ड ले जा रहे हैं। वहीं, परीक्षा केंद्र बनने के बाद से सत्यापन में कई परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर, बिजली, पानी आदि मूलभूत संसाधनों की कमी देखने को मिली।
विज्ञापन


स्कूल इन कमियों को भी जल्द दूर नहीं कर रहे हैं। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी 136 परीक्षा केंद्रों को 20 मार्च तक शपथ पत्र देना अनिवार्य है, जिसमें उन्हें यह लिखना होगा कि उनके यहां पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। यदि बाद में सत्यापन में कोई कमी पाई गई तो इसकी जिम्मेदारी स्कूलों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 तक देना है यूजर आईडी व पासवर्ड
सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को डीवीआर का आईपी एड्रेस, यूजर आईडी और पासवर्ड भी देना है ताकि कंट्रोल रूम से ही परीक्षा केंद्रों पर औचक निगरानी रखी जा सके। डीआईओएस ने 22 मार्च तक परीक्षा केंद्रों को इसे बंद लिफाफे में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed