फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SC-ST students will get free education in private institutions

यूपी: निजी संस्थानों में एससी-एसटी छात्रों की होगी निःशुल्क पढ़ाई, सरकार कर रही है इस योजना पर विचार

Sun, 19 Nov 2023 07:40 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Nov 2023 07:40 AM IST
सार

प्रदेश में ढाई लाख रुपये तक सालाना आय वाले अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों के छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क भरपाई की सुविधा है। पहले एससी-एसटी छात्रों को सरकारी, एडेड व निजी शिक्षण संस्थानों में जीरो फीस पर दाखिले की व्यवस्था थी।

विज्ञापन
UP: SC-ST students will get free education in private institutions
छात्र छात्राओं की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी संस्थानों में एससी-एसटी छात्रों को  निःशुल्क दाखिले की सुविधा अगले सत्र से बहाल हो सकती है। इस पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। इसका फायदा 20 लाख से ज्यादा छात्रों को मिलेगा। प्रदेश में ढाई लाख रुपये तक सालाना आय वाले अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों के छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क भरपाई की सुविधा है। पहले एससी-एसटी छात्रों को सरकारी, एडेड व निजी शिक्षण संस्थानों में जीरो फीस पर दाखिले की व्यवस्था थी। बाद में प्रदेश सरकार उनके शुल्क की भरपाई करती थी। 

विज्ञापन


इस योजना में बड़े पैमाने पर घपले सामने आए। निजी शिक्षण संस्थानों ने अपने यहां अधिकांश छात्रों को एससी-एसटी दिखाना शुरू कर दिया, ताकि सरकार से अधिक से अधिक राशि पा सकें। इनमें तमाम छात्र फर्जी भी पकड़ में आए। इसलिए 2018-19 से निशुल्क दाखिले की व्यवस्था सिर्फ सरकारी और एडेड शिक्षण संस्थानों में ही रह गई। निजी संस्थानों में यह बंद कर दी गई। समाज कल्याण विभाग के सूत्रों के मुताबिक, योजना फिर शुरू करने से पहले शिक्षण संस्थानों में बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


 विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिक्षण संस्थानों में वर्तमान सत्र में ही बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए सिस्टम लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। अगर इसमें सफलता मिल गई तो उसके बाद एससी-एसटी छात्रों को निजी संस्थानों में निशुल्क दाखिले की सुविधा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम विचार कर रहे हैं 
हम इस पर विचार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले गड़बड़ियों को रोकने की व्यवस्था पुख्ता करेंगे।-असीम अरुण, समाज कल्याण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed