फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Samples of roads in 9 districts including Balrampur failed, report submitted to the government, now new r

यूपी: बलरामपुर समेत 9 जिलों की सड़कों के नमूने फेल, शासन को सौंपी रिपोर्ट, नई सड़कों की होगी अब नियमित जांच

Sat, 07 Dec 2024 08:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 07 Dec 2024 08:30 PM IST
सार

Road construction in UP: प्रदेश में हाल ही में बनीं 9 सड़कों के नमूने फेल हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने यह रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट का परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
UP: Samples of roads in 9 districts including Balrampur failed, report submitted to the government, now new r
यूपी में कई सड़कों के नमूने फेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलरामपुर समेत 9 जिलों से लिए गए सड़कों के नमूने लैब की जांच में फेल हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने यह रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट का परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही अब पूरे प्रदेश में नियमित रूप से नवनिर्मित सड़कों की जांच कराने का फैसला भी किया गया है।

विज्ञापन


हरदोई में सड़कों के नमूने फेल होने पर 16 अभियंताओं को निलंबित किया जा चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीती 4 नवंबर को समीक्षा बैठक में सभी जिलों में सड़कों की जांच के निर्देश दिए थे। पहले चरण में हरदोई के अलावा नौ अन्य जिलों कानपुर नगर, प्रतापगढ़, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़, बलरामपुर, बदायूं, जालौन, बस्ती और गाजीपुर से कुल 36 सड़कों के नमूने लिए गए थे।
विज्ञापन


लैब की रिपोर्ट के अनुसार, इन जिलों में सड़कों की जांच में तारकोल और इमल्शन मानक के अनुरूप नहीं मिला। बजरी के प्रयोग में भी गड़बड़ी मिली। सभी जिलों में ये नमूने दूसरे जोन के मुख्य अभियंताओं ने लिए थे। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट के परीक्षण के बाद संबंधित जिलों के अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए फाइल उच्चस्तर पर भेजी जाएगी। इसके अलावा हरदोई और उन्नाव की कुछ और सड़कों के नमूने भी जांच के लिए लखनऊ की लैब में भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों के नमूने हुए फेल

UP: Samples of roads in 9 districts including Balrampur failed, report submitted to the government, now new r
सड़क निर्माण की प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला।
बलरामपुर : बुड़ंतापुर अहलादडीह नैकिनिया मार्ग, उतरौला अयोध्या प्रयागराज (एसएच-09), भरोसेगंज बलुआ घाट से प्रानपुर मार्ग, उतरौला पचपेड़वा चंदनपुर मार्ग से मोतिहवा मध्यनगर मार्ग।

कानपुर नगर : मंधाना गंगा बैराज शुक्लागंज पुरवा मोहनलालगंज मार्ग (एसएच-173), परास कोरिया हरदौली मार्ग, चौबेपुर बेला-जादेपुर धस्सा मार्ग, बेड़ी अलीपुर से गड़रानी मार्ग।

प्रतापगढ़ : लालगंज-मंझनपुर-मऊ मार्ग, लालगोपालगंज से मानिकपुर मार्ग, बढ़हुआ से पूरे कंधई ननौती पेडरिया मार्ग, अजगरा-बहुचरा संपर्क मार्ग।

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर थाना भवन मार्ग, कैराना खतौली मोरना मार्ग, लालूखेड़ी बिरालसी बलवाखेड़ी मार्ग, बरला बसेड़ा मार्ग।

आजमगढ़ : आजमगढ़ बिलरियागंज रौनापार मार्ग, लखनऊ-बलिया मार्ग, बिलरियागंज महाराजगंज से फुलहेरहा मार्ग, मंगरावां से उमरी गनेशपुर यादव बस्ती संपर्क मार्ग।

बदायूं : शाहबाद बिसौली कठला गंगाघाट मार्ग, बिनावर बिलहत तुगलापुर मूसाझाग मार्ग, मुड़िया मोहकमपुर संपर्क मार्ग, गदनपुरा से ढकपुरा लदपुरा से सहसवान तकिया मार्ग।

जालौन : उरई में एट बंगरा-भीखेपुर मार्ग, उरई से मुहना तक मार्ग, परेछा संपर्क मार्ग, भेप्ता संपर्क मार्ग।

बस्ती : लकड़मंडी मखौड़ा से मार्ग से स्वामी नारायन छपिया मार्ग, टिनिच कप्तानगंज मार्ग, छावनी से रजवापुर मार्ग, महसो चमड़ा फैक्टरी से शुभमनगर मार्ग।

गाजीपुर : सैदपुर चिरेयाकोट मार्ग, गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग, सैदपुर से ककरही मार्ग, देवचंदपुर महुलिया मार्ग।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed