फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Samman Nidhi of ₹4,352.40 crore credited to the accounts of over 2.17 crore farmers.

UP: 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की सम्मान निधि, सीएम योगी ने जताया आभार

Sat, 20 Jun 2026 09:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 20 Jun 2026 09:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेश के सभी किसान साथियों की ओर से इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

विज्ञापन
UP: Samman Nidhi of ₹4,352.40 crore credited to the accounts of over 2.17 crore farmers.
पीएम किसान सम्मान निधि - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की। इससे प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए, उनके खाते में 4352.40 करोड़ रुपये की सम्मान निधि आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी स्थित आयुक्त सभागार में कार्यक्रम से जुड़े।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेश के सभी किसान साथियों की ओर से इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि अन्नदाता किसानों की समृद्धि और खुशहाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा विवाद: रोज खुल रहीं नई परतें, 60 किलो चांदी की ईंटों और अखंड ज्योति का भी नहीं मिला हिसाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर दान विवाद: एसआईटी रिपोर्ट तक नहीं होगी कोई कार्रवाई, गड़बड़ियों की शिकायत पर पुलिस ने लगाई रिपोर्ट


इसी संकल्प की सिद्धि के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 23वीं किस्त के रूप में 18,880 करोड़ से अधिक की धनराशि देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को हस्तांतरित की गई है। इनमें उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसान भी लाभान्वित हुए हैं, जिनके खातों में 4,352.40 करोड़ की राशि सीधे पहुंची है।

डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये पहुंचे हैं। शनिवार को 4352.40 करोड़ जारी होने के बाद प्रदेश के किसानों के खाते में अब तक 103,391.24 करोड़ रुपये की सम्मान निधि आ चुकी है। उधर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही लखनऊ में भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed