फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Samajwadi Cycle Yatra will go out on August 5, will travel 10 km in every tehsil

यूपी : पांच अगस्त को निकलेगी समाजवादी साइकिल यात्रा, हर तहसील में 10 किलोमीटर करेगी भ्रमण

Thu, 29 Jul 2021 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Jul 2021 09:14 PM IST
सार

इसमें बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसानों की समस्या महिलाओं की शोषणकारी नीतियों से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा। इस यात्रा के जरिए जनता के बीच भाजपा सरकार की नाकामी को गिनाया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Samajwadi Cycle Yatra will go out on August 5, will travel 10 km in every tehsil
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा  जयंती पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी। यह यात्रा हर तहसील में निकलेगी। यात्रा के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर 5 अगस्त को हर तहसील में निकलने वाली साइकिल यात्रा पांच से 10 किलोमीटर तक चलेगी।

विज्ञापन


इसमें बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसानों की समस्या महिलाओं की शोषणकारी नीतियों से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा। इस यात्रा के जरिए जनता के बीच भाजपा सरकार की नाकामी को गिनाया जाएगा। साथ ही सपा शासन में हुए कार्यों से भी वाकिफ कराया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों, महामंत्री व अन्य नेताओं को निर्देश भेजा गया है।
विज्ञापन


नौ को मनाएंगे राष्ट्रीय आदिवासी दिवस
समाजवादी पार्टी नौ अगस्त को सोनभद्र के उम्भा में राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ केअध्यक्ष व्यासजी गोंड ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए नारा दिया जाएगा कि जल, जंगल, जमीन चाहिए- आदिवासी का अधिकार चाहिए। इस नारे के साथ पूरे प्रदेश में आदिवासी समुदाय को लामबंद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed