फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP's youth will get employment abroad, Yogi government from America ...

यूपी के युवाओं को मिलेगा विदेश में रोजगार, अमेरिका से ऑनलाइन मिलेगी ट्रेनिंग

Fri, 05 Feb 2021 01:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Feb 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
UP's youth will get employment abroad, Yogi government from America ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार हासिल करने के मौके मुहैया कराएगा। कौशल विकास विभाग ने युवाओं के लिए अमेरिका के अन्तर्राष्ट्रीय डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म कोर्सेरा के माध्यम से नि:शुल्क ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इससे प्रदेश के युवा अन्तर्राष्ट्रीय मानकों पर ट्रेनिंग हासिल कर इंडस्ट्री के लायक बन सकेंगे।
विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश के 50 हजार युवाओं को अमेरिका में स्थित डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म कोर्सेरा के जरिए प्रशिक्षण दिलाए जाने की व्यवस्था की है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन युवाओं को कोर्सेरा की ओर से सार्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग के अनुसार ट्रेनिंग के बाद युवाओं को मिलने वाले सार्टिफिकेट की मान्यता विश्व के कई देशों में है। इससे देश के युवाओं को विदेशों में जाकर नौकरी करने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


आभा एप बनाएगी आत्मनिर्भर
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ कर उनको आत्मनिर्भर बनाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम प्रदेश में तेजी बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस कड़ी में कौशल विकास विभाग की ओर से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आभा एप को डेवलप किया गया है। इस से जुड़ कर युवा अपनी स्किल को डेवलप कर सकते हैं। एप में कई तरह के स्व रोजगार से जुड़े हुए विडियोज भी अपलोड किए गए हैं। जिनसे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम भी युवाओं को काफी भा रही है। इसमें उद्योगों में अप्रेंटिस के रूप में काम करने वाले युवाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों को दे रहे हैं ट्रेनिंग
राज्यमंत्री व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल के मुताबिक कोविड संक्रमण के दौरान प्रदेश में आए 38 लाख से अधिक श्रमिकों का भी कौशल विकास कार्यक्रम जारी है। इन श्रमिकों की आजीविका का प्रबंध कर उनको पैरों पर खड़ा करने का प्रयास कामयाब हो रहे हैं। श्रमिकों को रिकगनाइजेशन ऑफ प्रिरियर लर्निंग आरपीएल के तहत उनको ट्रेनिंग दिए जाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed