{"_id":"67f8a186aa4904151404460b","slug":"up-s-youth-are-the-fastest-in-the-country-in-mathematics-third-in-english-india-skills-report-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के युवा गणित में देशभर में सबसे तेज, अंग्रेजी में तीसरे स्थान पर... इंडिया स्किल्स का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के युवा गणित में देशभर में सबसे तेज, अंग्रेजी में तीसरे स्थान पर... इंडिया स्किल्स का दावा
Fri, 11 Apr 2025 10:28 AM IST
ishwar ashish
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:28 AM IST
सार
इंडिया स्किल्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के युवा गणित में देश भर में सबसे तेज हैं जबकि अंग्रेजी में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, अंग्रेजी में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विस्तार
यूपी के 80 फीसदी युवा गणितीय कौशल और कम्यूटर दक्षता में देश भर में नंबर वन हैं। लेकिन, अंग्रेजी में तीसरे नंबर पर हैं। इसमें महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। रोजगार संसाधन के मामले में यूपी 18 से 25 वर्ष के युवाओं की फेहरिस्त में शीर्ष स्थान पर है। 26 से 29 वर्ष की श्रेणी में तीसरे स्थान पर है। इंटर्नशिप करने के इच्छुक युवाओं ने तमिलनाडु के बाद यूपी को चुना है। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2025 में राज्यों की यह तस्वीर निकलकर सामने आई।
विज्ञापन
अंग्रेजी के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर
ईटीएस व्हीबॉक्स वैश्विक रोजगार योग्यता परीक्षण (गेट) द्वारा जारी स्किल्स रिपोर्ट में पहली बार राज्यों की कौशल क्षमता की जानकारी सामने आई है। गेट यानी ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट एक प्रतिष्ठित मूल्यांकन है जिसे भारत और विश्व बाहर छात्रों और पेशेवरों के रोजगार कौशल का मूल्यांकन करने और उसे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। कौशल परीक्षण श्रेणी में अंग्रेजी के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नोएडा के बाद लखनऊ-कानपुर तकनीक के उभरते केंद्र, आईटी-आईटीईएस सेक्टर में यूपी ने की बड़ी तरक्की
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घरों-दफ्तरों में 30 अप्रैल को आधा घंटा बिजली बंद कर वक्फ कानून का करेंगे विरोध
दूसरे स्थान पर कर्नाटक और तीसरे पर उत्तर प्रदेश है। वहीं गणितीय कौशल में यूपी ने आंध्र प्रदेश को पीछे कर पहला स्थान पर प्राप्त किया है। तीसरे पर मध्य प्रदेश, चौथे पर पंजाब, पांचवें पर तेलंगाना काबिज हैं। आलोचनात्मक सोच कौशल (क्रिटिकल थिंकिंग) में भी यूपी के युवा शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान और तीसरे पर मध्य प्रदेश है। वहीं यूपी के युवाओं ने कम्प्यूटर स्किल में भी देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
रोजगार उपलब्ध कराने में यूपी छठे स्थान पर
रोजगार की कसौटी पर महाराष्ट्र नंबर वन है, जिसका रोजगार प्रतिशत 84 फीसदी है। दूसरे नंबर पर 78 फीसदी के साथ दिल्ली, तीसरे नंबर पर कर्नाटक (75 फीसदी), चौथे पर आंध्र प्रदेश (72 फीसदी), केरल (71 फीसदी) और उत्तर प्रदेश (70 फीसदी) है। उत्तर प्रदेश ने गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सबसे ज्यादा रोजगार मुहैया कराने वाले प्रमुख शहरों में पुणे, बंगलौर, मुम्बई, दिल्ली, त्रिशूर, हैदराबाद, गुंटूर के साथ लखनऊ भी शामिल हो गया है।