फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Personal law board plans to protest against Waqf Amendment Bill.

Waqf Bill: घरों-दफ्तरों में 30 अप्रैल को आधा घंटा बिजली बंद कर वक्फ कानून का करेंगे विरोध

Fri, 11 Apr 2025 09:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Apr 2025 09:59 AM IST
सार

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मौन विरोध की अपील की है। वहीं, 11 से 18 अप्रैल तक अवकाफ संरक्षण सप्ताह मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Personal law board plans to protest against Waqf Amendment Bill.
Waqf Board - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने देशवासियों से वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ 30 अप्रैल को रात 9 बजे घरों, कारखानों और कार्यालयों की आधा घंटा बिजली बंद कर मौन प्रदर्शन करने की अपील की है। बोर्ड ने वक्फ बचाओ अभियान का एलान करते हुए इसकी रूपरेखा जारी की है।

विज्ञापन


बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने बताया कि अभियान की शुरुआत 22 अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से होगी और समापन 7 जुलाई को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। इससे पहले 11 से 18 अप्रैल तक अवकाफ संरक्षण सप्ताह मनाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौसम की मार से यूपी में गई 22 की जान, सीएम योगी ने आपदा से हुई जनहानि पर जताया शोक; मुआवजे का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोएडा के बाद लखनऊ-कानपुर तकनीक के उभरते केंद्र, आईटी-आईटीईएस सेक्टर में यूपी ने की बड़ी तरक्की


सप्ताह के दौरान नमाज से पहले भाषण, मानव शृंखला बनाई जाएगी और अन्य धर्म के लोगों के साथ बैठक कर वक्फ की सुरक्षा के लिए योजना बनाई जाएगी। बड़े जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। 

लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज और जयपुर समेत देश के 50 प्रमुख शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध सरकार से है, इसलिए सड़कों पर कोई रैली या जुलूस नहीं निकाला जाएगा। अभियान के तहत राज्यों की राजधानी या किसी बड़े शहर में धरना-प्रदर्शन और गिरफ्तारी दी जाएगी। उन्होंने कानून को असांविधानिक बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार संपत्तियों को हड़पना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed