{"_id":"66b2f45b1842e4f9a70c4bc8","slug":"up-s-senior-ias-officer-dr-devesh-chaturvedi-becomes-the-secretary-of-krishi-evm-kisan-kalyan-vibhag-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव बने आईएएस डॉ. देवेश चतुर्वेदी, एसपी गोयल को भी एनओसी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव बने आईएएस डॉ. देवेश चतुर्वेदी, एसपी गोयल को भी एनओसी मिली
Wed, 07 Aug 2024 09:43 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:43 AM IST
सार
यूपी के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. देवेश चतुर्वेदी को केंद्र में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल को भी केंद्र में तैनाती के लिए राज्य सरकार ने अपनी एनओसी दे दी है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉक्टर देवेश चतुर्वेदी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनाती दे दी गई है। वे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में यूपी में कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ कृषि और नियुक्ति व कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
विज्ञापन
उन्हें कुछ समय पहले ही केंद्र में तैनाती के लिए राज्य सरकार ने अपनी एनओसी दी थी। डॉ देवेश चतुर्वेदी की पहचान एक कर्मठ अफसर के रूप में है।
माना जा रहा है मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल का आदेश भी शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगा। उन्हें भी केंद्र में तैनाती के लिए राज्य सरकार ने अपनी एनओसी दे दी है।
विज्ञापन