{"_id":"1d8493c331b6c6423e5033bcd1a12f00","slug":"up-s-haj-quotya-to-be-cut-short","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटेगा का यूपी का हज कोटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटेगा का यूपी का हज कोटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Mar 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी का हज कोटा घटना तय है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने देश भर में कोटा 20 फीसदी कम कर दिया है।
विज्ञापन
इस लिहाज से यूपी का कोटा 26 हजार से भी कम होने का अनुमान है जबकि पिछले साल यह 32 हजार था। कोटा कम करने का फैसला रविवार को मुंबई हुई केंद्रीय और राज्य हज कमेटियों की बैठक में लिया गया।
यह फैसला ऐसे समय आया है जब यूपी में हज आवेदन पिछले वर्षों के मुकाबले काफी ज्यादा आए हैं। राज्य हज कमेटी में तकरीबन 35 हजार आवेदन जमा हो चुके हैं और सोमवार को डाक का नतीजा सामने आना है।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटी कार्यालय के मुताबिक डाक के माध्यम से तकरीबन छह हजार से अधिक आवेदन होने की संभावना है। इस तरह इस बार 40 हजार हज आवेदन फार्म जमा होंगे।
राज्य हज कमेटी के सचिव डॉ. सुलतान अहमद का कहना है कि प्रदेश में बढ़े हज आवेदनों के चलते यूपी का हज कोटा 32 से बढ़ाकर 35 हजार किया जाना चाहिए।
लेकिन हालात के मद्देनजर यूपी का कोटा इस बार 26 हजार भी पार करना मुश्किल लग रहा है।
24300 के कटे कोटे से यूपी पर असर
देश के 24300 हज कोटे की कटौती से प्रदेश के हज कोटे में तकरीबन छह हजार हज यात्रियों का कोटा कटेगा। राज्य हज कमेटी के सचिव डा. सुलतान अहमद का कहना है।
बीस फीसदी के बाद इतना कम कोटा होने से यूपी को तकरीबन पिछले 32 हजार के कोटे से तकरीबन छह हजार का कोटा कटेगा। जिससे यूपी का कोटा 26 हजार में सिमट सकता है।
विज्ञापन