Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University registers its third consecutive win

Lucknow News: लखनऊ यूनिवर्सिटी ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत

Sun, 22 Nov 2026 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University registers its third consecutive win
शौर्य सिंह। 
लखनऊ। नाॅर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में लखनऊ यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान टीम ने एचबीटीयू कानपुर को 166 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ लखनऊ यूनिवर्सिटी ने टूर्नामेंट के चौथे राउंड में जगह बना ली है।
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 214 रन का विशाल स्कोर बनाया। आदि आदेश शुक्ला ने 25 गेंदों पर 59 रन और शौर्य सिंह ने 24 गेंदों पर 58 रन की तेज पारी खेली। आदित्य ने 26, मोहम्मद अल्तमश ने 22 और शिवम सिंह ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एचबीटीयू कानपुर की टीम 18.5 ओवर में मात्र 48 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

साहिल और आदित्य सिंह ही दहाई का आंकड़ा छू सके। लखनऊ यूनिवर्सिटी के शौर्य सिंह ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रखर तिवारी और क्षितिज त्रिपाठी ने दो-दो विकेट हासिल किए। कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ को एक विकेट से रोमांचक मुकाबले में हराया। आशीष गौतम ने 60 गेंदों पर 122 रन की विस्फोटक पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता यूनिवर्सिटी ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब को नौ विकेट से शिकस्त दी। शुभव गोयल ने चार विकेट लिए और मोहित संसेरवाल ने 18 गेंदों पर 54 रन बनाए। एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी कैथल, हरियाणा ने एचआरआईटी गाजियाबाद को 122 रन से हराया। गुरप्रीत सिंह ने 51 रन बनाने के साथ पांच विकेट भी झटके। एचपी यूनिवर्सिटी ने जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय को पांच विकेट से मात दी।

सुकृत ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला, मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी और श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने भी अपने मैच जीते। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, एमआरएसपीटी यूनिवर्सिटी बठिंडा और राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी भी विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed